खेल से बढ़ेगा भाई चारा, मजबूत होगा समाज:- संतोष चौधरी
रामगढ़ : आज रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोला प्रखंड अंतर्गत लिपिया ग्राउंड में एकदिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय महासचिव **संतोष चौधरी** मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर संतोष चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ खेलना चाहिए। फुटबॉल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक विकास, टीम भावना और आपसी समन्वय को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल एक ऐसा खेल है, जिसमें 11 खिलाड़ी मिलकर एक टीम के रूप में खेलते हैं। यह खेल हमें आपसी सहयोग, एकता और सामूहिक प्रयास की सीख देता है। खेल के मैदान में जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी समुदायों के लोग एक साथ खेलते हैं। इसलिए खेल समाज में सामाजिक समरसता, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है। यह मुकाबला **लिपिया और गंधोनिया** की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें लिपिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल की। मौके पर टेकलाल महतो, देवचरण महतो, नरेंद्र महतो, सुकेश सिंह भोक्ता, निर्मल सोरेन, झाड़ी मुर्मू, उदय मुर्मू, रॉबिन मुर्मू, अशोक मुर्मू, शुभम कुमार, पवन कुमार, महावीर चरण, सूरज, मिथुन, आदित्य, विजय, सुनील, केदार, बबलू, शंकर, विशेश्वर, संदीप, भारत सहित सैकड़ों खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे। उक्त जानकारी पार्टी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने दिया।
