राजनगर : सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड में देश करम एकता संघ की ओर से दिनांक 27 सितंबर 2026 रविवार को कुड़मी भवन के समीप झारखंड के वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण किया गया। आंदोलनकारी नेता आस्थिक महतो एवं सांसद प्रतिनिधि यशवंत महतो ने संयुक्त रूप से फिता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर देश करम एकता संघ के अध्यक्ष - सुधांशु महतो ,उपाध्यक्ष- बैद्यनाथ महतो ,नरेन्द्र महतो , सचिव- साहब राम महतो, उपसचिव- श्री गुरु चरण महतो, कोषाध्यक्ष -घनश्याम महतो, उपकोषाध्यक्ष -उदित महतो, मीडिया प्रभारी सुभाष चंद्र महतो, कार्यकारिणी समिति, सलाहकार समिति एवं अनेक संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम के दौरान शहीद निर्मल महतो के योगदान और उनके संघर्ष को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

