रामगढ़ में JLKM अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मान समारोह, संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति :- एकबाल हुसैन अंसारी
रामगढ़ : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) अल्पसंख्यक मोर्चा, रामगढ़ जिला के तत्वावधान में रविवार को पटेल छात्रावास, रामगढ़ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष मेहताब अंसारी ने की, जबकि मंच संचालन गुड्डू खान ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि JLKM अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एकबाल हुसैन अंसारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा। जिले के सभी प्रखंडों में जल्द ही अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रखंड स्तरीय कमेटियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक माननीय टाइगर जयराम महतो के विचारों, सिद्धांतों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा पूरी तरह संकल्पित है। रामगढ़ जिले में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को पार्टी से जोड़ते हुए संगठन का विस्तार किया जाएगा।
कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी सुधीर कुमार अकेला, संतोष चौधरी, केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, विजय साहू, बिहारी महतो, अनवर अंसारी, लक्ष्मण महतो, लीलावती महतो, अरुण हेंब्रम, पार्टी जिला अध्यक्ष देवानंद महतो, अबू शम्मा अंसारी, सुरेंद्र महतो, सल्लू खान, रामचंद्र कु,नंदकिशोर कुमार, सद्दाम हुसैन, जियाउल अंसारी, गुलाम जाबिर, सैफ अली खान, अरशद अंसारी, सिकंदर अंसारी, गुड्डू खान, आजाद अंसारी, कलाम अंसारी, युसूफ अंसारी, फैयाज अंसारी, शमीम अंसारी, मजहर अंसारी, मुमताज अंसारी, रियासत अंसारी, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद रशीद, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद अली, मोहम्मद फैयाज अंसारी, मोहम्मद इकबाल अंसारी, मोहम्मद छोटे, मोहम्मद सिकंदर अंसारी एवं इस्माइल अंसारी सहित सैकड़ों अल्पसंख्यक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा JLKM की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने को लेकर भी चर्चा की गई।


