सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

JLKM पतरातू प्रखंड कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन, 24 पदाधिकारियों की घोषणा

रामगढ़। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के पतरातू प्रखंड अध्यक्ष प्रयाग कुमार द्वारा प्रखंड कार्यकारिणी समिति के अनुमोदन के उपरांत समिति के पुनर्गठन के क्रम में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति संबंधी पत्र 2 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया।

नई कार्यकारिणी में सुशील महतो को अध्यक्ष, उमेश महतो, सुबन सिंह, ब्रजेंद्र महतो एवं फिरोज खान को उपाध्यक्ष, सचिन सिंह, सुरेंद्र महतो एवं गणेश सिंह को सचिव, चेतक महतो को कोषाध्यक्ष तथा अभिमन्यु महतो को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा जगमोहन ठाकुर, राजेश सिंह, संतोष कुमार, देवदीप कुमार, विक्की सिंह, रमेश कुमार, प्रेमसागर महतो, रवि साव, वबल मियां, दिनेश महतो, मनोज महतो, रंजन महतो, अनुराग महतो एवं शिवा उरांव को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।

नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों से संगठन की नीति एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से निर्वहन करने तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है।

JLKM पतरातू प्रखंड अध्यक्ष प्रयाग कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

यह जानकारी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने दिया।

लोकप्रिय

सरायकेला : चौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन, जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं करने से होगा उग्र आंदोलन

JLKM अल्पसंख्यक मोर्चा रामगढ़ द्वारा 4 अक्टूबर को सम्मान समारोह का आयोजन

जमशेदपुर : जनता को अपराधियों से बचाना पुलिस की जिम्मेदारी, जनता को पुलिस से डराना नहीं — टाइगर जयराम महतो

JLKM के केंद्रीय मीडिया प्रभारी बने रमेश कुमार महतो, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

राजनगर : देश करम एकता संघ द्वारा आयोजित राजनगर ब्लॉक मैदान में दिनांक 27 सितंबर 2026 रविवार को देश करम धूमधाम से होगा आयोजन

रामगढ़ : तेलियातु करम महोत्सव की तैयारियों का JLKM पदाधिकारियों ने लिया जायजा

सरायकेला : राजनगर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण ,आस्तिक महतो ने किया उद्घाटन

JLKM केंद्रीय युवा मोर्चा की आवश्यक बैठक 4 अक्टूबर को रांची में…

जमशेदपुर : मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई, 100 से ज्यादा ई-चालान