JLKM के केंद्रीय मीडिया प्रभारी बने रमेश कुमार महतो, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) पार्टी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो को बनाया गया। रमेश कुमार महतो ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक माननीय टाइगर जयराम महतो , पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को केंद्रीय मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं सदैव कृतज्ञ रहूँगा। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण एवं लगन के साथ संगठन के हित में कार्य करते हुए नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूँगा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की विचारधारा, सिद्धांत एवं नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के सामने रखने के लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूँगा। मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन द्वारा मुझे सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाऊँ।
बधाई देने में मुख्य रूप से बेरोजगार पनेवर, रवि कुमार, लीलावती महतो, राजेंद्र बेदिया, गिरी शंकर महतो,चंद्रदेव महतो, दीपक महतो, प्रभु दयाल महतो, सतेंद्र कु अकेला, सुमन महतो, दीपक महतो, सन्नी कु महतो, पांडव महतो, सुब्रत महतो, आरती महतो, विजय कुमार, कुलदीप पटेल, रविन्द्र कु महतो, धर्मेंद्र महतो, सुमित गुड़ियार, अजीत कु महतो, राजेंद्र बेदिया, पवन पटेल, भुनेवर कच्छवार, अविनाश कुमार, हेमंत मुंडा, मोतल्लिब अंसारी, सचिन तुरी, भोला महतो, मिथुन कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश महतो, स्वप्न महतो, सुलेंद्र कुमार, सुनील महतो, मदन महतो, प्रीतम कुमार महतो, तपेश्वर महतो, सहदेव महतो, शिव कुड़मी, केवल पासवान, दुर्गा चरण महतो, सूरज कुमार, पवन कुमार महतो, संजय चौधरी, कामेश्वर महतो समेत सैकड़ों लोग ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

