सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामगढ़ : खाली पैर और साड़ी में दौड़ रही कविता महतो के जज्बे को टाइगर जयराम महतो ने किया सलाम, उपलब्ध कराया दौड़ की तैयारी का जरूरी सामान

खाली पैर और साड़ी में दौड़ रही कविता के जज्बे को टाइगर जयराम ने किया सलाम, मदद को बढ़ाया हाथ

रामगढ़ : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक माननीय टाइगर जयराम महतो ने रामगढ़ जिला के दुलमी प्रखंड अंतर्गत सोसो गांव निवासी बहन कविता महतो के जज्बे और संघर्ष की सराहना करते हुए उनकी मदद के लिए तत्काल पहल की है। कविता महतो के होमगार्ड चयन के लिए प्रैक्टिस दौड़ के दौरान खाली पैर और साड़ी में दौड़ने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। पत्रकारों के माध्यम से जैसे ही इसकी जानकारी टाइगर जयराम महतो को मिली, वे पलामू दौरे के बीच बिना देर किए गाड़ी से ही कविता महतो को फोन किया। टाइगर जयराम महतो ने कविता बहन से बात कर उनके जज्बे को सलाम किया, उन्हें बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दौड़ की तैयारी में उपयोग होने वाले सभी जरूरी सामान उसी दिन शाम तक उनके घर पहुंचा दिए जाएंगे। इसके बाद टाइगर जयराम महतो के निर्देशानुसार JLKM नेत्री लीलावती महतो, रूपा महतो, तथा केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद कटियार एवं जग्गी भाई कविता महतो के घर पहुंचे और उन्हें ब्रांडेड स्पोर्ट्स जूता, ट्रैक सूट, टी-शर्ट, ट्राउजर सहित खेल एवं दौड़ की तैयारी से संबंधित आवश्यक सामान उपलब्ध कराया। टाइगर जयराम महतो ने कहा कि खाली पैर और साड़ी में प्रैक्टिस दौड़ना हर किसी को भावुक करने वाला है। सीमित संसाधनों के बावजूद कविता महतो के भीतर आगे बढ़ने और अपने सपने को पूरा करने का जो जुनून है, वह काबिल-ए-तारीफ है। मेहनत और लगन करने वाली बहन के सपनों के रास्ते में संसाधनों की कमी बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा, “कविता बहन जैसी जरूरतमंद बहनों, बेटियों और युवाओं के संघर्ष में साथ खड़ा होना ही मेरे सार्वजनिक जीवन का उद्देश्य है। मैं यहां सिर्फ राजनीति करने नहीं, बल्कि उन लोगों का सहारा बनने आया हूं, जिनके सपनों में हौसला तो है, लेकिन संसाधनों की कमी है।”टाइगर जयराम महतो ने कविता महतो का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “कविता बहन, आप बस पूरी मेहनत और लगन से तैयारी कीजिए। आपके संघर्ष की इस दौड़ में आप अकेली नहीं हैं, हम आपके साथ हैं। आगे भी किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।” JLKM की इस पहल से कविता महतो के परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने टाइगर जयराम महतो के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद युवाओं को उनके सपनों की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए इस तरह का सहयोग समाज में सकारात्मक संदेश देता है। उक्त जानकारी केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने दिया।

लोकप्रिय

JLKM पतरातू प्रखंड कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन, 24 पदाधिकारियों की घोषणा

JLKM अल्पसंख्यक मोर्चा रामगढ़ द्वारा 4 अक्टूबर को सम्मान समारोह का आयोजन

सरायकेला : चौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन, जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं करने से होगा उग्र आंदोलन

JLKM केंद्रीय युवा मोर्चा की आवश्यक बैठक 4 अक्टूबर को रांची में…

जमशेदपुर : जनता को अपराधियों से बचाना पुलिस की जिम्मेदारी, जनता को पुलिस से डराना नहीं — टाइगर जयराम महतो

सरायकेला : राजनगर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण ,आस्तिक महतो ने किया उद्घाटन

राजनगर : देश करम एकता संघ द्वारा आयोजित राजनगर ब्लॉक मैदान में दिनांक 27 सितंबर 2026 रविवार को देश करम धूमधाम से होगा आयोजन

JLKM के केंद्रीय मीडिया प्रभारी बने रमेश कुमार महतो, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

सरायकेला में देश करम परब धूमधाम से समापन हुआ , कार्यक्रम में सभी ने लिया अपनी भाषा संस्कृति के संरक्षण का संकल्प