सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

JLKM अल्पसंख्यक मोर्चा रामगढ़ द्वारा 4 अक्टूबर को सम्मान समारोह का आयोजन

रामगढ़ : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) अल्पसंख्यक मोर्चा, रामगढ़ जिला के तत्वावधान में आगामी 4 अक्टूबर 2026 को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पटेल छात्रावास, पटेल चौक, रामगढ़ में किया जाएगा।

कार्यक्रम में JLKM पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे। समारोह के माध्यम से संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।

अल्पसंख्यक मोर्चा रामगढ़ जिलाध्यक्ष मेहताब अंसारी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से लगातार कार्य किया जा रहा है। यह सम्मान समारोह कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने रामगढ़ जिले के अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से कार्यक्रम में शामिल होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की। उक्त जानकारी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने दी।

लोकप्रिय

JLKM पतरातू प्रखंड कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन, 24 पदाधिकारियों की घोषणा

सरायकेला : चौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन, जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं करने से होगा उग्र आंदोलन

जमशेदपुर : जनता को अपराधियों से बचाना पुलिस की जिम्मेदारी, जनता को पुलिस से डराना नहीं — टाइगर जयराम महतो

JLKM के केंद्रीय मीडिया प्रभारी बने रमेश कुमार महतो, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

राजनगर : देश करम एकता संघ द्वारा आयोजित राजनगर ब्लॉक मैदान में दिनांक 27 सितंबर 2026 रविवार को देश करम धूमधाम से होगा आयोजन

JLKM प्रतिनिधिमंडल ने बरकाकाना ओपी के नवनियुक्त प्रभारी रोशन बाड़ा से की औपचारिक मुलाकात

रामगढ़ : तेलियातु करम महोत्सव की तैयारियों का JLKM पदाधिकारियों ने लिया जायजा

सरायकेला : राजनगर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण ,आस्तिक महतो ने किया उद्घाटन

JLKM केंद्रीय युवा मोर्चा की आवश्यक बैठक 4 अक्टूबर को रांची में…