JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि कुमार महतो के प्रयास से चैनपुर गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत
डाड़ी (रामगढ़) : मांडू विधानसभा क्षेत्र के डाड़ी प्रखंड अंतर्गत चैनपुर गांव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि कुमार महतो ने नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया।
गांव में लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए रवि कुमार महतो ने संबंधित पदाधिकारियों से बातचीत कर खराब ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की पहल की। उनके प्रयास से गांव में बिजली सुविधा बहाल होने का रास्ता साफ हुआ, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि रवि कुमार महतो के अथक प्रयास से ही गांव में नया ट्रांसफार्मर लगना संभव हो पाया है। लंबे समय से बिजली की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने राहत मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इस पहल के लिए उनका आभार जताया। ट्रांसफार्मर उद्घाटन के अवसर पर JLKM पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री कपिलदेव महतो,केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप महतो, जिला मीडिया प्रभारी तुलेश्वर महतो , मीडिया प्रभारी संजय महतो ,ओमप्रकाश महतो , बलसगरा पंचायत अध्यक्ष ईश्वर पटेल, पवन महतो, अभिषेक करमाली, पुजारी सत्येंद्र महतो, संतोष महतो, सुभाष कुमार ,अजय कुमार, मुकेश साहू ,सुरेश गंझु, अशोक महतो, पूनम देवी, मुनिता देवी, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी , पार्वती देवी समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी ।

