सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चाईबासा : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कांग्रेस भवन में शोक सभा आयोजित, जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Chaibasa: Condolence Meeting Held at Congress Bhawan Over the Death of Minister Sudivya Kumar Sonu; District President and Congress Leaders Pay Heartfelt Tributes

चाईबासा : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर सोमवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।वे एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और जनहित के प्रति समर्पित नेता थे।उनके निधन से झारखंड की राजनीति एवं सामाजिक जीवन को गहरा आघात पहुंचा है।जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन ऐसे समय में हुआ है, जब राज्य को उनके अनुभव, सक्रियता और योगदान की आवश्यकता थी।उनका निधन सरकार, समाज और राजनीतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।कांग्रेस परिवार इस दुःख की घड़ी में शोक-संतप्त परिजनों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ा है।शोक सभा में कांग्रेसजनों ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।इस अवसर पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, जिप सदस्य जय प्रकाश महतो, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, जय प्रकाश लागुरी, सिकुर गोप, वरीय कांग्रेसी अशरफुल होदा, लियोनर्ड बोदरा, सोमा पुरती, इम्तियाज खान, राजेन्द्र कच्छप, विक्रमदित्य सुंडी, गोपाल बोदरा, मथुरा चाम्पिया, सुरसेन टोपनो, जहाँगीर आलम, काजल गोराई, सूरज सुंडी, बचन खान, चंद्र भूषण पिंगुवा, सुशील दास सहित अन्य उपस्थित थे।

लोकप्रिय

राजनगर : नहाने गए युवक का 18 घंटे के बाद झाड़ियों में मिला शव , पसरा मातम

सरायकेला : उत्कल युवा एकता मंच के द्वारा 19 ,20, 21 नवंबर 2026 को तीन दिवसीय ओड़िया ड्रामा यात्रा का होगा आयोजन

रामगढ़ : सरला खुर्द बड़काटांड़ करमा महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो

सरायकेला : कुकड़ू के पांडरा गांव में वज्रपात से दो महिलाओं की आकस्मिक मौत, गांव में शोक की लहर

रामगढ़ : जेएलकेएम एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप बेदिया की माता मालती देवी के निधन पर पार्टी ने जताया गहरा शोक

Yamaha YZF-R2 Launch: यामाहा ने लॉन्च की नई स्पोर्ट्स बाइक, R15 से ज्यादा दमदार लुक और एडवांस फीचर्स

झारखण्ड कोलियरी में कई महीनों से बंद लोकल सेल को चालू कराने की माँग JLKM ने उठायी

रामगढ़ : थाना न्याय नहीं, अन्याय का केंद्र बनता जा रहा है — रवि कुमार महतो

रामगढ़ : भट्टी ब्लास्ट हादसे में मृतकों के आश्रितों को ₹31 लाख मुआवजा, घायलों के इलाज व वेतन भुगतान पर बनी सहमति — रवि कुमार महतो

कुड़मी सेना ने सरायकेला-खरसावां जिला संगठन का किया विस्तार, जगतपति महतो बने जिला अध्यक्ष, दीवाकर महतो को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी