कुड़मी सेना ने सरायकेला-खरसावां जिला संगठन का किया विस्तार, जगतपति महतो बने जिला अध्यक्ष, दीवाकर महतो को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
कुड़मी सेना झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बिशाल महतो के निर्देशानुसार, कुड़मी सेना कोर कमिटी द्वारा आज सरायकेला-खरसावां जिला संगठन के विस्तार के क्रम में कुड़मी समाज के सक्रिय, समर्पित एवं ऊर्जावान युवाओं को संगठन के विभिन्न दायित्वों पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर कुड़मी सेना कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष प्रेम महतो ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि, “संगठन में युवा और ऊर्जावान नेतृत्व समाज की शक्ति और समाजिक आंदोलन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ समाज को संगठित करने, युवाओं को जोड़ने तथा सामाजिक हित के कार्यों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।”
एवं कुड़मी सेना झारखंड आने वाले समय में संगठन को पंचायत से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगी।

