सरायकेला : उत्कल युवा एकता मंच के द्वारा 19 ,20, 21 नवंबर 2026 को तीन दिवसीय ओड़िया ड्रामा यात्रा का होगा आयोजन
सरायकेला : उत्कल क्षेत्र में परंपरागत ओड़िया ड्रामा यात्रा को सरायकेला में जीवंत बनाए रखने का उत्कल युवा मंच सरायकेला द्वारा जारी है।
इसी के तहत उत्कल युवा एकता मंच सरायकेला द्वारा तीन दिवसीय ओड़िया ड्रामा यात्रा आयोजन ,आगामी 19 नवंबर, 20 एवं 21 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इसे लेकर उत्कल युवा एकता मंच सरायकेला में बैठक की गई। कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। जिसके तहत आयोजन होने वाली उड़ीया ड्रामा यात्रा में उत्कल युवा एकता मंच सरायकेला की ओर से 18 नवंबर को उद्घाटन और सम्मानित समारोह, 19 नवम्बर 2026 को अन्नपूर्णा गण नाट्य, 20 नवंबर 2026 को गणपति ओपेरा एवं 21 नवंबर 2026 को उत्कल युवा मंच एकता मंच का होगा आयोजन।
उत्कल युवा मंच के सचिव रूपेश साहू ने कहा कि 1980 के दशक तक सरायकेला में उड़िया ड्रामा यात्रा का भरपूर प्रचलन था, बाद में संरक्षण न होने के कगार पर आ गई थी। इसी को 2021 के मंच में फिर से पुनर्जीवित किया गया। मंच में 150 से अधिक कलाकार इस बार भाग लेंगे। प्रत्येक साल तीन ओपेरा को बुलाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी दिवंगत कलाकारों के परिजनों और श्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
देखने के लिए आसपास दूरदराज से हजारों की संख्या में पहुंचते हैं। नाटक का नाम एभी घोषित नहीं किया गया है बाद में घोषित किया जाएगा।
आज के बैठक में रूपेश साहू, राजेश आचार्य ,पिंकू महान्ती, बद्री दरोगा ,चंद्रशेखर बस शंकर सतपथी , सिपुन महांती पंडित ,श्री घासी सतपथी , टुना पति ,रोहित आचार्य, बिजुकर मोदक ,मोनी ज्योतिषी, केदार सामल , वरुण साहू एवं समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
