सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झारखण्ड कोलियरी में कई महीनों से बंद लोकल सेल को चालू कराने की माँग JLKM ने उठायी

JLKM ने उठाई स्थानीय रोजगार और जनसुविधाओं की मांग, 11 सूत्री मांग पत्र सौंपकर आंदोलन की चेतावनी

रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से झारखंड कोलियरी क्षेत्र से जुड़े स्थानीय लोगों की समस्याओं एवं रोजगार सहित जनसुविधाओं को लेकर झारखंड उत्खनन परियोजना पदाधिकारी, झारखंड कोलियरी, रामगढ़ को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में कई महीनों से बंद पड़े लोकल सेल को अविलंब चालू करने, आउटसोर्सिंग कंपनियों में 75 प्रतिशत विस्थापित एवं प्रभावित लोगों को रोजगार देने तथा कार्यरत मजदूरों को HPC दर पर मानदेय देने की मांग की गई है। JLKM ने एक करोड़ रुपये तक के ठेकेदारी कार्य स्थानीय बेरोजगारों को सीधे देने, लोकल सेल में लेबर लोडिंग की दर ₹2,500 से बढ़ाकर ₹5,000 करने तथा CSR मद से रामगढ़ एवं हजारीबाग के लिए कॉलेज बस की व्यवस्था करने की मांग की है। इसके अलावा CSR मद से स्वास्थ्य सुविधा के साथ एंबुलेंस, ग्रामीणों के लिए पेयजल, युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की मांग रखी गई है। किसी रैयत अथवा विस्थापित की मृत्यु होने पर दाह-संस्कार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए कोयला उपलब्ध कराने तथा रोड सेल के कोयले में 75 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को बेसिक दर पर देने की मांग भी शामिल है। JLKM ने कहा कि स्थानीय लोगों के रोजगार, अधिकार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े इन मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान किया जाए। यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती है तो JLKM आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। मांग पत्र की प्रतिलिपि CMD, रांची, GM हजारीबाग एरिया, DC रामगढ़ एवं संबंधित थाना प्रभारी को भी दी गई है।मांग पत्र सौंपने में मुख्य रूप से जेएलकेएम केंद्रीय उपाध्यक्ष सह  रैयत रवि कुमार महतो , अनूप महतो, मिथलेश महतो, कुमार विवेक, जलेश्वर महतो, कृष्णा महतो, अर्जुन महतो ,अभिनाश महतो, राजकुमार महतो, शशि महतो, अशोक महतो, योगेश महतो, कुलदीप महतो, तुलेश्वर महतो ,पवन महतो, प्रशांत कुमार, दिनेश महतो ,राकेश महतो, पिंटू महतो के अलावा दर्जनों  रैयत विस्थापित ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

लोकप्रिय

राजनगर : नहाने गए युवक का 18 घंटे के बाद झाड़ियों में मिला शव , पसरा मातम

सरायकेला : उत्कल युवा एकता मंच के द्वारा 19 ,20, 21 नवंबर 2026 को तीन दिवसीय ओड़िया ड्रामा यात्रा का होगा आयोजन

रामगढ़ : सरला खुर्द बड़काटांड़ करमा महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो

सरायकेला : कुकड़ू के पांडरा गांव में वज्रपात से दो महिलाओं की आकस्मिक मौत, गांव में शोक की लहर

रामगढ़ : जेएलकेएम एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप बेदिया की माता मालती देवी के निधन पर पार्टी ने जताया गहरा शोक

Yamaha YZF-R2 Launch: यामाहा ने लॉन्च की नई स्पोर्ट्स बाइक, R15 से ज्यादा दमदार लुक और एडवांस फीचर्स

रामगढ़ : थाना न्याय नहीं, अन्याय का केंद्र बनता जा रहा है — रवि कुमार महतो

रामगढ़ : भट्टी ब्लास्ट हादसे में मृतकों के आश्रितों को ₹31 लाख मुआवजा, घायलों के इलाज व वेतन भुगतान पर बनी सहमति — रवि कुमार महतो

कुड़मी सेना ने सरायकेला-खरसावां जिला संगठन का किया विस्तार, जगतपति महतो बने जिला अध्यक्ष, दीवाकर महतो को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी