सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामगढ़ : भट्टी ब्लास्ट हादसे में मृतकों के आश्रितों को ₹31 लाख मुआवजा, घायलों के इलाज व वेतन भुगतान पर बनी सहमति — रवि कुमार महतो

रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) पार्टी एवं अन्य दलों के प्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा मृतकों के आश्रितों के सहयोग से रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में हुई दर्दनाक भट्टी ब्लास्ट दुर्घटना के मामले में प्रबंधन एवं मृतकों के आश्रितों के बीच महत्वपूर्ण समझौता हुआ। जेएलकेएम पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि कुमार महतो ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में शिफ्ट इंचार्ज संजीव केसरी, इंजीनियर अभिषेक पांडे एवं इंजीनियर विनीत महतो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। वहीं इंजीनियर तरुण रवानी गंभीर रूप से घायल हुए थे। समझौते के अनुसार, प्रत्येक मृतक के आश्रित को कुल ₹31 लाख मुआवजा देने पर सहमति बनी है। इसमें ₹30 लाख का चेक तथा अंतिम संस्कार के लिए ₹1 लाख नकद शामिल है।  इसके साथ ही हादसे में घायल एवं इलाजरत व्यक्ति के समुचित इलाज की पूरी राशि का भुगतान प्रबंधन द्वारा किया जाएगा। घायल कर्मचारी के पूरी तरह स्वस्थ होने तक उसके मिलने वाले मासिक वेतन का भी निरंतर भुगतान किया जाएगा। स्वास्थ्य लाभ के दौरान यदि दुर्भाग्यवश कोई अनुचित घटना घटती है, तो संबंधित व्यक्ति के आश्रित को भी मृतक कर्मचारियों के समान ₹31 लाख की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, टरबाइन पैनल में ओवरहीटिंग के कारण तकनीकी गड़बड़ी उत्पन्न हुई थी। उस समय शिफ्ट में चार तकनीकी कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। फाइनल सिस्टम में खराबी आने के बाद कर्मचारियों ने इमरजेंसी सिस्टम को चालू कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आ सकी। इसी दौरान टरबाइन में तेज धमाका हुआ। विस्फोट के बाद टरबाइन से तेल बाहर निकल गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग एवं विस्फोट की चपेट में आने से वहां मौजूद कर्मचारी गंभीर रूप से प्रभावित हुए। समझौते के दौरान यह भी सहमति बनी कि इस घटना को लेकर आंदोलन में शामिल लोगों पर सड़क जाम अथवा अन्य किसी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी। 

इस समझौते में JLKM की ओर से केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि महतो, आनंद कुमार एवं राजेंद्र बेदिया, प्रभु दयाल महतो, पवन कुमार,नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रदीप फौजी, नौशाद अंसारी, गोपाल महतो, राजेश बेदिया, सुनील महतो, संजय महतो, संतोष बेदिया,प्लांट प्रबंधन की ओर से राधा कृष्ण शास्त्री (CEO) एवं सुमन पांडे, मृतकों के आश्रित ममता कुमारी, पूजा कुमारी एवं निकेश कुमार पांडे, अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मृतक के आश्रित उपस्थित थे।

लोकप्रिय

दस-सूत्री मांगों में सिर्फ स्कूल बस पूरी, JLKM ने परियोजना प्रबंधन से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग की — प्रभु दयाल महतो

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में आई

JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में JLKM करेगा राज्यव्यापी आंदोलन

राजनगर : सार्वजनिक सिद्धेश्वर बोल बम सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रावण मेला,जलाभिषेक, भजन, संगीत एवं झांकी धूमधाम से हुआ सम्पन्न

सरायकेला के नुआगुड़ा गांव में वज्रपात का कहर, श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान दो की मौत, पांच गंभीर घायल

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली पर टाइगर जयराम महतो ने सीएम हेमंत सोरेन से की CBI जांच और मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि