सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामगढ़ : सरला खुर्द बड़काटांड़ करमा महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो

(रामगढ़): गोला प्रखंड अंतर्गत सरला खुर्द बड़का टांड़ में करमा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव की तैयारियों, व्यवस्था एवं कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 18 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले करमा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी विधायक सह JLKM केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम कुमार महतो शामिल होंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक प्रेमियों सहित आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।करमा पर्व झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और प्रकृति प्रेम का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी लोगों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

18 सितम्बर 2026 को सरलाखुर्द बड़का टाड में करमा महोत्सव को लेकर तैयारी बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से संतोष चौधरी, अशोक चक्रपानी, मुख़्तार अंसारी, शिवचरण महतो, चौहान मुंडा, दिलु महतो, अजय महतो, अलेख महतो, आनंद महतो, केदार महतो, बिनोद कुमार घनश्याम महतो, भीम महतो, गोपेश्वर महतो ,राजू महतो, किटन महतो, भूदेव महतो ,सुदर्शन कुमार, निरंजन कुमार, तेजलाल महतो, जयकिशुन महतो, सुबोध महतो, छोलेश्वर महतो, बढ़ान महतो,मलिन कु, भिखारी महतो समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

लोकप्रिय

राजनगर : नहाने गए युवक का 18 घंटे के बाद झाड़ियों में मिला शव , पसरा मातम

सरायकेला : उत्कल युवा एकता मंच के द्वारा 19 ,20, 21 नवंबर 2026 को तीन दिवसीय ओड़िया ड्रामा यात्रा का होगा आयोजन

सरायकेला : कुकड़ू के पांडरा गांव में वज्रपात से दो महिलाओं की आकस्मिक मौत, गांव में शोक की लहर

रामगढ़ : जेएलकेएम एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप बेदिया की माता मालती देवी के निधन पर पार्टी ने जताया गहरा शोक

Yamaha YZF-R2 Launch: यामाहा ने लॉन्च की नई स्पोर्ट्स बाइक, R15 से ज्यादा दमदार लुक और एडवांस फीचर्स

झारखण्ड कोलियरी में कई महीनों से बंद लोकल सेल को चालू कराने की माँग JLKM ने उठायी

रामगढ़ : थाना न्याय नहीं, अन्याय का केंद्र बनता जा रहा है — रवि कुमार महतो

रामगढ़ : भट्टी ब्लास्ट हादसे में मृतकों के आश्रितों को ₹31 लाख मुआवजा, घायलों के इलाज व वेतन भुगतान पर बनी सहमति — रवि कुमार महतो

कुड़मी सेना ने सरायकेला-खरसावां जिला संगठन का किया विस्तार, जगतपति महतो बने जिला अध्यक्ष, दीवाकर महतो को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी