सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामगढ़ : जेएलकेएम एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप बेदिया की माता मालती देवी के निधन पर पार्टी ने जताया गहरा शोक

रामगढ़ : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) रामगढ़ जिला कमेटी ने पार्टी के एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप बेदिया जी की माता मालती देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मालती देवी के निधन से परिवार, समाज एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है। JLKM परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।पतरातू प्रखंड के सुदूरवर्ती सालगो गांव निवासी दिलीप बेदिया पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो लगातार संगठन को अपना समय देते रहे हैं। वे अपने समाज के लोगों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहे हैं। पार्टी ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा JLKM परिवार दिलीप बेदिया एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। दिवंगत मालती देवी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में मुख्य रूप से JLKM केंद्रीय संगठन महासचिव राजेंद्र बेदिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, जिला सचिव आर्यन टोप्पो, प्रखंड उपाध्यक्ष सचिन कुमार महतो, बिचा पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वर महतो सहित JLKM के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

JLKM रामगढ़ जिला कमेटी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

लोकप्रिय

कुड़मी सेना ने सरायकेला-खरसावां जिला संगठन का किया विस्तार, जगतपति महतो बने जिला अध्यक्ष, दीवाकर महतो को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

रामगढ़ : थाना न्याय नहीं, अन्याय का केंद्र बनता जा रहा है — रवि कुमार महतो

खरसावां: सड़क हादसे में पीडीएस डीलर की मौत, परिजनों को 10 लाख मुआवजा और घायलों के इलाज की मांग

धनबाद: जयराम महतो पर थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज व धमकी का आरोप, पुलिस एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी, 5 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस द्वारा आंदोलन

रामगढ़ : भट्टी ब्लास्ट हादसे में मृतकों के आश्रितों को ₹31 लाख मुआवजा, घायलों के इलाज व वेतन भुगतान पर बनी सहमति — रवि कुमार महतो

रांची में लौटेगा इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच, भारत-वेस्टइंडीज के बीच होगा T20 महामुकाबला

JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में JLKM करेगा राज्यव्यापी आंदोलन

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया