सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजनगर : नहाने गए युवक का 18 घंटे के बाद झाड़ियों में मिला शव , पसरा मातम



राजनगर में नहाने के दौरान पानी की तेज बहाव में बहे एक युवक का शव करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद किया गया है।

राजनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में एक युवक का शव करीब 18 घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। 

मृतक की पहचान करीब 28 वर्षीय प्रद्युम्न प्रधान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रद्युम्न स्कूली बच्चों को वाहन से सुरक्षित उनके घर पहुंचने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। इसी द्वारा रास्ते में वह राजनगर थाना क्षेत्र के रांजड़ और छोटा कांकी गांव के समीप स्थित पुराने डैम के पास रुका और वहां नहाने चला गया। उस समय डैम का जलस्तर काफी बड़ा हुआ था और पानी के बहाव भी बेहद तेज था। 

नहाने के दौरान प्रद्युम्न अचानक तेज पानी में बहाव की चपेट में आ गया। जिससे उसका संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और वह पानी में बहने लगा। गनीमत यह रही कि उसके साथ दो अन्य लोग भी नहा रहे थे जो किसी तरह अपनी जान बचाने में कामायाब रहे और तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। लेकिन प्रद्युम्न तेज धार और बड़े जलस्तर के बीच खुद को नहीं बचा सका और देखते ही देखते गहरे पानी में लापता हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत हरकत में आ गए और डैम तथा आसपास के नदी क्षेत्र में युवक की खोजबीन शुरू कर दी। देर शाम तक कोई सुराग न मिलने पर भी ग्रामीण हौसला नहीं रहे और पूरी रात टोर्च की रोशनी में उनकी तलाश करते रहे। आखिरकार बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे डैम की ऊपरी हिस्से में झाड़ियां के बीच युवक का शव फंसा हुआ दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाका में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों में सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। डैम के पास शव देखते ही परिजनों ने कोहराम मच गया और वे दहाड़ मार का रोने लगे। परिजनों के विलाप से वहां मौजूद हर शख्त की आंखें नम हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अचानक हुए हादसे से रांजड़ और छोटा कांकी समेत पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

लोकप्रिय

रामगढ़ : जेएलकेएम एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप बेदिया की माता मालती देवी के निधन पर पार्टी ने जताया गहरा शोक

रामगढ़ : थाना न्याय नहीं, अन्याय का केंद्र बनता जा रहा है — रवि कुमार महतो

Rajnagar Local News : रेनबो स्मार्ट स्कूल ब्रांच सनराइज पब्लिक स्कूल बडा़ कुनाबेड़ा में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित

Jharkhand News : पलामू में राखी बांधने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर

कुड़मी सेना ने सरायकेला-खरसावां जिला संगठन का किया विस्तार, जगतपति महतो बने जिला अध्यक्ष, दीवाकर महतो को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Yamaha YZF-R2 Launch: यामाहा ने लॉन्च की नई स्पोर्ट्स बाइक, R15 से ज्यादा दमदार लुक और एडवांस फीचर्स

धनबाद: जयराम महतो पर थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज व धमकी का आरोप, पुलिस एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी, 5 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस द्वारा आंदोलन

Jamshedpur News : साकची के उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन उत्सव, अंबिका दास बनीं “सावन क्वीन”

रांची में लौटेगा इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच, भारत-वेस्टइंडीज के बीच होगा T20 महामुकाबला