सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामगढ़ : 18 सितंबर को तेलियातु में होगा भव्य करम महोत्सव, मुख्य अतिथि होंगे टाइगर जयराम महतो

झारखंड की लोकसंस्कृति और प्रकृति प्रेम का प्रतीक है करमा पर्व: सोनी महतो

रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) महिला मोर्चा की केंद्रीय सचिव सोनी महतो ने कहा कि करम महोत्सव का आयोजन दिनांक  18.09.2026 को बुनियादी उच्च विद्यालय, तेलियातु (वार्ड नंबर 25) में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक माननीय टाइगर जयराम कुमार महतो शामिल होंगे। सोनी महतो ने कहा कि करमा पूजा झारखंडवासियों का महत्वपूर्ण लोकपर्व है। यह पर्व प्रकृति, भाई-बहन के प्रेम, परिवार की खुशहाली तथा सामुदायिक एकता का प्रतीक है। करम वृक्ष और उसकी डाल को पवित्र मानकर पूजा की जाती है तथा अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और प्रकृति की कृपा की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि करमा पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का भी प्रतीक है। कई समुदायों में बहनें अपने भाइयों की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना करती हैं। वहीं पारंपरिक करमा गीत, मांदर, ढोल और सामूहिक नृत्य इस पर्व की विशेष पहचान हैं। सोनी महतो ने कहा कि करमा महोत्सव केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम भी है। गांव और समाज के लोग मिलकर पूजा-अर्चना एवं उत्सव मनाते हैं। करम वृक्ष और प्रकृति के प्रति सम्मान हमें पेड़-पौधों एवं पर्यावरण की रक्षा का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि करमा पर्व के माध्यम से परिवार एवं समाज में सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की जाती है। यह पर्व झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, प्रकृति-प्रेम, परंपरा और सामुदायिक एकता की जीवंत पहचान है। वार्ड नम्बर 25, तेलियातु बस्ती तथा अगल बगल के लोग कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिन रात मेहनत कर रहे हैं ।उन्होंने क्षेत्र के लोगों से करम महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पर्व की परंपरा और संस्कृति को मजबूत बनाने की अपील की। इस बैठक में जेएलकेएम के पदाधिकारी,समर्थक व ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

लोकप्रिय

JLKM रामगढ़ जिला सचिव प्रभु दयाल महतो गंभीर रूप से घायल, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

सरायकेला : उत्कल युवा एकता मंच के द्वारा 19 ,20, 21 नवंबर 2026 को तीन दिवसीय ओड़िया ड्रामा यात्रा का होगा आयोजन

रामगढ़ : सरला खुर्द बड़काटांड़ करमा महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो

चाईबासा : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कांग्रेस भवन में शोक सभा आयोजित, जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

राजनगर : नहाने गए युवक का 18 घंटे के बाद झाड़ियों में मिला शव , पसरा मातम

कुड़मी सेना ने सरायकेला-खरसावां जिला संगठन का किया विस्तार, जगतपति महतो बने जिला अध्यक्ष, दीवाकर महतो को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Yamaha YZF-R2 Launch: यामाहा ने लॉन्च की नई स्पोर्ट्स बाइक, R15 से ज्यादा दमदार लुक और एडवांस फीचर्स

रक्षाबंधन से पहले आदित्यपुर-गम्हरिया में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, जांच में सभी नमूने सुरक्षित

झारखण्ड कोलियरी में कई महीनों से बंद लोकल सेल को चालू कराने की माँग JLKM ने उठायी