सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

JLKM रामगढ़ जिला सचिव प्रभु दयाल महतो गंभीर रूप से घायल, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के रामगढ़ जिला सचिव प्रभु दयाल महतो कल शाम लगभग सात बजे कपरफूटूवा गेट के समीप गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दायां पैर के ठेहुना (घुटने) में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा माथे में चार टांके तथा गाल में तीन टांके लगाए गए हैं। घटना के बाद उनका प्राथमिक उपचार बड़गांव के बंगाली डॉक्टर के यहां कराया गया। गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए  डॉक्टर राहुल बरेलिया, हड्डी रोग विशेषज्ञ, रामगढ़ रेफर किया है। चिकित्सकों के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर संभवतः कल उनके पैर का ऑपरेशन किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर JLKM के प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो अस्पताल पहुंचे और प्रभु दयाल महतो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सक से भी बातचीत कर घायल का समुचित एवं बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया।प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने प्रभु दयाल महतो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि संगठन के सभी साथी उनके साथ हैं और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

लोकप्रिय

सरायकेला : उत्कल युवा एकता मंच के द्वारा 19 ,20, 21 नवंबर 2026 को तीन दिवसीय ओड़िया ड्रामा यात्रा का होगा आयोजन

रामगढ़ : सरला खुर्द बड़काटांड़ करमा महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो

सरायकेला : कुकड़ू के पांडरा गांव में वज्रपात से दो महिलाओं की आकस्मिक मौत, गांव में शोक की लहर

राजनगर : नहाने गए युवक का 18 घंटे के बाद झाड़ियों में मिला शव , पसरा मातम

झारखण्ड कोलियरी में कई महीनों से बंद लोकल सेल को चालू कराने की माँग JLKM ने उठायी

Yamaha YZF-R2 Launch: यामाहा ने लॉन्च की नई स्पोर्ट्स बाइक, R15 से ज्यादा दमदार लुक और एडवांस फीचर्स

रामगढ़ : जेएलकेएम एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप बेदिया की माता मालती देवी के निधन पर पार्टी ने जताया गहरा शोक

चाईबासा : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कांग्रेस भवन में शोक सभा आयोजित, जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

खरसावां: सड़क हादसे में पीडीएस डीलर की मौत, परिजनों को 10 लाख मुआवजा और घायलों के इलाज की मांग