गोवा: पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित और मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर के 75 वर्ष की उम्र में निधन की खबर सामने आई है। दी गई जानकारी के अनुसार, गोवा में गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।
सीने में तेज दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर को सीने में तेज दर्द के बाद गोवा के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बचाने के लिए चिकित्सकों ने काफी प्रयास किए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
बेटे मल्हार ने दी निधन की जानकारी
नाना पाटेकर के निधन की जानकारी उनके बेटे मल्हार पाटेकर की ओर से दिए जाने की बात कही गई है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर है।
सुबह 5:20 बजे गंभीर कार्डियक अरेस्ट का दावा
गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर साल्कर के हवाले से दी गई जानकारी में कहा गया है कि नाना पाटेकर का सुबह 5:20 बजे उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हुआ।
