सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला : राजनगर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और भ्राम सोशल मीडिया पोस्ट पर सख्ती

durga puja rajnagar

राजनगर: आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को राजनगर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर राजेश टुडु ने की। इसमें राजनगर थाना क्षेत्र की आठ प्रमुख दुर्गापूजा समितियों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य शामिल हुए।

पूजा समितियों को सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के निर्देश

बैठक में दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान डीजे पर रोक रहेगी और किसी भी तरह की भड़काऊ या विवादित गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कानूनी कार्रवाई

सर्किल इंस्पेक्टर राजेश टुडु ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक, भ्रामक या झूठी खबरें प्रसारित करने से बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रावण दहन कार्यक्रम को लेकर विशेष सतर्कता

विजयादशमी के अवसर पर राजनगर दुर्गापूजा समिति की ओर से आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर तैनात करने, उन्हें बैज लगाने तथा भीड़ और आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा गया।

सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया। इससे किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल निगरानी करने और आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

बड़ी संख्या में समिति सदस्य रहे मौजूद

बैठक में राजनगर पंचायत की मुखिया राजो टुडु, भक्तु मार्डी, झामुमो केंद्रीय सदस्य विशु हेम्ब्रम, दुर्गालाल मुर्मू, दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष दिलीप राऊत, प्रेम मार्डी, हीरालाल सतपति, दिलीप महतो, सुधांशु महतो, राजकपूर प्रधान, पप्पू रॉय, राकेश दास, शेर मोहम्मद, उज्ज्वल मोदक, विनोद ज्योतिष समेत बड़ी संख्या में शांति समिति एवं पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


लोकप्रिय

JLKM पतरातू प्रखंड कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन, 24 पदाधिकारियों की घोषणा

JLKM अल्पसंख्यक मोर्चा रामगढ़ द्वारा 4 अक्टूबर को सम्मान समारोह का आयोजन

रामगढ़ : खाली पैर और साड़ी में दौड़ रही कविता महतो के जज्बे को टाइगर जयराम महतो ने किया सलाम, उपलब्ध कराया दौड़ की तैयारी का जरूरी सामान

सरायकेला में देश करम परब धूमधाम से समापन हुआ , कार्यक्रम में सभी ने लिया अपनी भाषा संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

रामगढ़ में JLKM अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मान समारोह, संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति :- एकबाल हुसैन अंसारी

सरायकेला : चौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन, जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं करने से होगा उग्र आंदोलन

JLKM के केंद्रीय मीडिया प्रभारी बने रमेश कुमार महतो, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

जमशेदपुर : जनता को अपराधियों से बचाना पुलिस की जिम्मेदारी, जनता को पुलिस से डराना नहीं — टाइगर जयराम महतो

चांडिल में 3 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

सरायकेला : राजनगर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण ,आस्तिक महतो ने किया उद्घाटन