सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला : चांडिल में अड्डेबाजी और सार्वजनिक शराब सेवन के खिलाफ पुलिस का छापामारी अभियान

chandil news

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को विशेष छापामारी अभियान चलाया। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व/निर्देशन में चांडिल थाना प्रभारी, अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया।

इस दौरान सरकारी शराब दुकानों के आसपास शराब का सेवन करने वाले लोगों पर भी विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने शराब दुकान संचालकों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि दुकान के आसपास किसी भी व्यक्ति को शराब का सेवन नहीं करने दें और ऐसी स्थिति सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

अभियान के दौरान पुलिस ने दो बिना नंबर की मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त की हैं। दोनों वाहनों को थाना लाकर आवश्यक सत्यापन एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चांडिल क्षेत्र में अड्डेबाजी, सार्वजनिक रूप से शराब सेवन और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लोकप्रिय

JLKM पतरातू प्रखंड कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन, 24 पदाधिकारियों की घोषणा

JLKM अल्पसंख्यक मोर्चा रामगढ़ द्वारा 4 अक्टूबर को सम्मान समारोह का आयोजन

रामगढ़ : खाली पैर और साड़ी में दौड़ रही कविता महतो के जज्बे को टाइगर जयराम महतो ने किया सलाम, उपलब्ध कराया दौड़ की तैयारी का जरूरी सामान

सरायकेला में देश करम परब धूमधाम से समापन हुआ , कार्यक्रम में सभी ने लिया अपनी भाषा संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

रामगढ़ में JLKM अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मान समारोह, संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति :- एकबाल हुसैन अंसारी

सरायकेला : चौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन, जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं करने से होगा उग्र आंदोलन

JLKM के केंद्रीय मीडिया प्रभारी बने रमेश कुमार महतो, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

जमशेदपुर : जनता को अपराधियों से बचाना पुलिस की जिम्मेदारी, जनता को पुलिस से डराना नहीं — टाइगर जयराम महतो

चांडिल में 3 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

सरायकेला : राजनगर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण ,आस्तिक महतो ने किया उद्घाटन