सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामगढ़ : तेलियातु करम महोत्सव की तैयारियों का JLKM पदाधिकारियों ने लिया जायजा

रामगढ़ : तेलियातु में आज आयोजित होने वाले भव्य करम महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के पार्टी सुप्रीमो सह डुमरी विधायक माननीय टाइगर जयराम महतो जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

करम महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, मंच, यातायात, पार्किंग, बैठने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों का JLKM पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। पदाधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्यों से तैयारियों की जानकारी ली तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

करम पर्व झारखंड की प्रकृति, लोकपरंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। इस महोत्सव के माध्यम से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश भी दिया जाएगा।

JLKM पदाधिकारियों ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से कार्यक्रम में शामिल होकर करम महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।

लोकप्रिय

JLKM रामगढ़ जिला सचिव प्रभु दयाल महतो गंभीर रूप से घायल, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

सरायकेला : उत्कल युवा एकता मंच के द्वारा 19 ,20, 21 नवंबर 2026 को तीन दिवसीय ओड़िया ड्रामा यात्रा का होगा आयोजन

रामगढ़ : 18 सितंबर को तेलियातु में होगा भव्य करम महोत्सव, मुख्य अतिथि होंगे टाइगर जयराम महतो

रामगढ़ : सरला खुर्द बड़काटांड़ करमा महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो

कुड़मी सेना ने सरायकेला-खरसावां जिला संगठन का किया विस्तार, जगतपति महतो बने जिला अध्यक्ष, दीवाकर महतो को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

रक्षाबंधन से पहले आदित्यपुर-गम्हरिया में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, जांच में सभी नमूने सुरक्षित

JLKM कार्यकर्ताओं की पहल पर बंद पड़े लारी उपस्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण

रामगढ़ : होमगार्ड जवानों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे — टाइगर जयराम महतो

रामगढ़: खतियान व छात्रों की आवाज दब नहीं सकता - राजेंद्र बेदिया