सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला : नगर पंचायत सरायकेला में बिजली और जल समस्याओं के समाधान के लिए अध्यक्ष ने महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन

seraikela

सरायकेला - नगर पंचायत सरायकेला के सभाकक्ष में सोमवार को माननीय अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण सामान्य बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर की चरमराई विद्युत व्यवस्था, जर्जर सड़कों और नाली सफाई जैसे ज्वलंत मुद्दों पर JUVNL, JRDCL एवं JUSCO के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई और कई कड़े निर्देश जारी किए गए।

अध्यक्ष ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि बिजली आपूर्ति 1 घंटे से अधिक बाधित होती है, तो संबंधित स्थान पर 'जम्पर' कटवाकर समस्या का तुरंत समाधान करें ताकि पूरे क्षेत्र की बिजली प्रभावित न हो। साथ ही, व्यस्त समय (सुबह 10 से 1, दोपहर 2 से 5 और शाम 6 से 9 बजे) के दौरान अनावश्यक बिजली कटौती न करने की हिदायत दी गई।
 जुस्को (JUSCO) को निर्देश दिया गया कि प्राप्त आवेदनों को चेकलिस्ट के आधार पर एक सप्ताह के भीतर स्वीकृत करें।नागरिकों की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर का व्यापक प्रचार करने को कहा गया।

आगामी महोत्सव को ध्यान में रखते हुए JRDCL को नगर पंचायत के साथ समन्वय बनाकर नाली सफाई और स्ट्रीट लाइट मरम्मत का कार्य यथाशीघ्र पूरा करने का आदेश दिया गया।
गैराज चौक से बिरसा चौक के बीच होने वाले जल जमाव की समस्या के समाधान हेतु संयुक्त स्थल निरीक्षण कर जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।
 सिद्धो-कान्हू पार्क, टाउन हॉल और धर्मशाला रोड जैसे क्षेत्रों में झूलते बिजली के तारों को व्यवस्थित करने के लिए 'ट्रे' (Tray) लगाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जुस्को द्वारा निर्धारित जल कनेक्शन शुल्क पर पुन विचार करने का आग्रह किया गया ताकि आम जनता को आर्थिक राहत मिल सके। 
मौके पर बैठक में उपस्थित उपाध्यक्ष श्री अविनाश कवि, नगर प्रबंधक सुमित सुमन ,जुस्को के सुमित कुमार  (ऑपरेशन मैनेजर),शुवेंदु कुमार (चीफ मैनेजर )जेवीएनए के सहायक अभियंता संजय सवैया, नवीन तिवारी( JRDCL) सहित विभिन्न वार्डों पार्षद -विक्रम सिंह मोदक ,ज्योति साहू, सुष्मा तियु,  गौत्तम नायक, बबीता कामिला, सविता पटनायक, शांति गोडसोरा और अंजली राय उपस्थित थे।

लोकप्रिय

राजनगर : राजनगर के महेशकुदर स्थित शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर परिसर में बहुभाषी पत्रिका “प्रभाती” का भव्य विमोचन, साहित्य और समाज सेवा का हुआ सम्मान

रामगढ़ : टाइगर जयराम महतो ने रजरप्पा के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर रामगढ़ उपायुक्त से बात की

राजनगर : बजरंगबली समिति बुरूडीह के द्वारा धूमधाम से रामनवमी की पूजा अर्चना आयोजन

सरायकेला : रामनवमी पर उत्कृष्ट कानून व्यवस्था हेतु सरायकेला थाना प्रभारी सम्मानित

सरायकेला: टीबी मुक्त पंचायत अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर तीन मुखिया सम्मानित

जेएलकेएम 24 दिसंबर को छात्रों की अधिकार छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर छात्र अधिकार डिजिटल आंदोलन — रमेश कुमार महतो

सरायकेला : रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के रक्तदान शिविर में 61 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

चाईबासा : 15वीं पदमाबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता का समापन

सरायकेला: तितिरबिला पुल के पास विशेष वाहन जांच अभियान, ₹76,250 का राजस्व वसूला गया

Jamshedpur news : कदमा शास्त्रीनगर स्थित बाबा जटाधारी मंदिर में 14 फरवरी से शिवरात्रि महोत्सव, अखंड हरिकीर्तन और भव्य शिव बारात होंगे मुख्य आकर्षण