सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क सुरक्षा और राजस्व संग्रह बढ़ाने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में सरायकेला थाना क्षेत्र के तितिरबिला पुल के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल ₹76,250 की वसूली की गई। वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग से बचने, अतिरिक्त लाइट्स का उपयोग न करने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
अभियान में भारी मालवाहक वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच भी की गई और ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग तथा बिना वैध कागजात वाहन चलाने पर सख्त निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य न केवल राजस्व संग्रह बढ़ाना बल्कि सड़क सुरक्षा में सुधार करना भी बताया गया।
