सरायकेला: टी.बी. मुक्त पंचायत अभियान के तहत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राजनगर प्रखंड के डुमरडीहा पंचायत के मुखिया निमाई सोरेन, धुरीपदा पंचायत के सुमेश हो तथा बड़ा सिजुलता पंचायत की मुखिया निर्मला सरदार को प्रशस्ति-पत्र और गांधी जी का मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि टी.बी. मुक्त भारत अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2027 तक देश को टी.बी. मुक्त बनाना है, और इसके तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों को टी.बी. मुक्त घोषित करने की दिशा में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।
Lastest News & Trending Hot Topics
