सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चाईबासा : 15वीं पदमाबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता का समापन

Chaibasa: Conclusion of 15th Padmabai Rungta Memorial District Chess Competition

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वाधान एवं एस.आर. रुंगटा ग्रुप के सौजन्य से आयोजित 15वीं पदमाबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह में संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा, संरक्षक व नगरपालिका अध्यक्ष नितिन प्रकाश, संरक्षक दीपेंद्र प्रसाद साव, उपाध्यक्ष जहांगीर आलम, सोहन लाल मूंदड़ा तथा महासचिव बसंत खंडेलवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। वहीं नितिन प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में शतरंज प्रतियोगिताओं का लगातार आयोजन हो रहा है और भविष्य में यहां के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

रोमांचक मुकाबले और विजेता आठवें चक्र के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। बोर्ड नंबर एक पर मणिदीप मुखी और नरेंद्र नाथ पांडे के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। बोर्ड नंबर दो पर राजेश कुमार ने आदित्य शाह को पराजित किया। वहीं बसंत खंडेलवाल ने देराज कुमार को और मनीष शर्मा ने विश्वदीप ठक्कर को हराया।

आठ राउंड के बाद राजेश कुमार ने 7 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जिन्हें ₹6000 नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई। मणिदीप मुखी और बसंत खंडेलवाल भी 7-7 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें ₹4000 व ₹2500 नकद पुरस्कार मिला।

6.5 अंकों के साथ नरेंद्र नाथ पांडे चौथे स्थान पर रहे और उन्हें ₹2000 का पुरस्कार दिया गया।
6.5 अंकों के साथ उमेश साह, कुश मूंदड़ा, मनीष शर्मा और समृद्धि प्रिया पांचवें से आठवें स्थान पर रहे। प्रतियोगिता से चार खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आयु वर्ग के विजेता अंडर-15 बॉयज में प्रत्यूष गुप्ता प्रथम और ललित किशोर द्वितीय रहे। अंडर-15 गर्ल्स में शालू कुमारी प्रथम और कंपनीज मुंडा द्वितीय स्थान पर रहीं।

अंडर-13 बॉयज में आदित्य वर्धन शर्मा प्रथम व हिमांशु महतो द्वितीय रहे, जबकि अंडर-13 गर्ल्स में अदिति प्रथम और आदर्श नील महतो द्वितीय स्थान पर रहीं।
अंडर-11 बॉयज में आह्वान मजूमदार प्रथम और ईशान केजरीवाल द्वितीय रहे, वहीं अंडर-11 गर्ल्स में अदित्रि दे प्रथम और तनिष्का प्रजापति द्वितीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम का संचालन जयदेव चंद्र त्रिपाठी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महासचिव बसंत खंडेलवाल ने किया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लोकप्रिय

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नए दौर की शुरुआत की

राजनगर : बैशाख संक्रांति पर डुमरडीहा में छऊ नृत्य सह भोक्ता पाठ का आयोजन

जमशेदपुर : मानगो जलापूर्ति योजना को मिली रफ्तार, पाइपलाइन बिछाने की बाधाएं दूर

भूमिज परम्परा—चांडिल डैम में 9 अप्रैल को हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुवा स्वशासन पर बैठक

सरायकेला : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सरायकेला में प्रभात फेरी का आयोजन

राजनगर : छेलकानी गांव के फिलिप्स कैर्वत के घर में मां मंगल चंडी पूजा धूमधाम से आयोजन

राजनगर : सनराइज इंग्लिश पब्लिक स्कूल बड़ा कूनाबेड़ा में डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 135 वां जयंती मनाया गया

चक्रधरपुर : प्रथम स्वतंत्रता सेनानी चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर रक्तदान

क्या आप जानते हैं कि बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज तक शादी क्यों नहीं की? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

सरायकेला : कुचाई के रोलाहातु पंचायत में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने रखी विकास संबंधी समस्याएं, कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान, शेष मामलों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन...