सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामगढ़ : टाइगर जयराम महतो ने रजरप्पा के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर रामगढ़ उपायुक्त से बात की

ramgarh rajrappa jlkm

रामगढ़ : टाइगर जयराम महतो ने माँ छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा क्षेत्र में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के तहत दुकानदारों को दिए गए अतिक्रमण नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन से संवेदनशीलता बरतने की अपील की है। अंचल अधिकारी चितरपुर द्वारा अतिक्रमण वाद संख्या 01/2026 के तहत दुकानदारों को नोटिस जारी कर 8 अप्रैल 2026 को अंचल कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। यह भूमि बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम 1956 के अंतर्गत सार्वजनिक भूमि बताई गई है। प्रभावित दुकानदारों ने अपनी समस्या टाइगर जयराम महतो के समक्ष रखी, जिसके बाद उन्होंने रामगढ़ उपायुक्त से फोन पर बातचीत कर कहा कि कोर्ट के आदेशों का सम्मान आवश्यक है, लेकिन वर्षों से बसे दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि उनके आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उक्त जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने दी।

लोकप्रिय

राजनगर : राजनगर के महेशकुदर स्थित शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर परिसर में बहुभाषी पत्रिका “प्रभाती” का भव्य विमोचन, साहित्य और समाज सेवा का हुआ सम्मान

राजनगर : बजरंगबली समिति बुरूडीह के द्वारा धूमधाम से रामनवमी की पूजा अर्चना आयोजन

सरायकेला : रामनवमी पर उत्कृष्ट कानून व्यवस्था हेतु सरायकेला थाना प्रभारी सम्मानित

सरायकेला: टीबी मुक्त पंचायत अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर तीन मुखिया सम्मानित

जेएलकेएम 24 दिसंबर को छात्रों की अधिकार छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर छात्र अधिकार डिजिटल आंदोलन — रमेश कुमार महतो

सरायकेला : रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के रक्तदान शिविर में 61 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

सरायकेला: तितिरबिला पुल के पास विशेष वाहन जांच अभियान, ₹76,250 का राजस्व वसूला गया

सरायकेला : छोटा गम्हरिया स्थित आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस में मनाया गया पर्यावरण दिवस

Jamshedpur news : कदमा शास्त्रीनगर स्थित बाबा जटाधारी मंदिर में 14 फरवरी से शिवरात्रि महोत्सव, अखंड हरिकीर्तन और भव्य शिव बारात होंगे मुख्य आकर्षण