सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला : रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के रक्तदान शिविर में 61 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह


सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सीनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के तत्वावधान में रविवार को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चूआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर सीनी रक्तदाता समूह के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 61 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया जिसमें 10 महिला रक्तदाता भी शामिल थी। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र के साथ एक एक हेलमेट भी प्रदान किया गया। सीनी रक्तदान समूह के सहानंद महतो ने बताया रक्तदान महादान है। शिविर में पुरुषों के साथ महिलाओं की भी भागीदारी दिखी और 51 पुरुषों के साथ 10 महिलाओं ने भी रक्तदान कर कर पुण्य के भागी बने। उन्होंने कहा रक्त का कोई विकल्प नही है और आपका रक्त आपातकाल में किसी की जान बचा सकती है इसलिए सभी बढ़ चढ़ कर रक्तदान करें। रक्तदान से शरीर मे कोई कमजोरी नही आती है बल्कि स्फूर्ति आती है। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सीनी रक्तदाता समूह के सपन महतो,सहानंद महतो,अमित महतो समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

लोकप्रिय

राजनगर : राजनगर के महेशकुदर स्थित शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर परिसर में बहुभाषी पत्रिका “प्रभाती” का भव्य विमोचन, साहित्य और समाज सेवा का हुआ सम्मान

राजनगर : बजरंगबली समिति बुरूडीह के द्वारा धूमधाम से रामनवमी की पूजा अर्चना आयोजन

सरायकेला : रामनवमी पर उत्कृष्ट कानून व्यवस्था हेतु सरायकेला थाना प्रभारी सम्मानित

सरायकेला: टीबी मुक्त पंचायत अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर तीन मुखिया सम्मानित

जेएलकेएम 24 दिसंबर को छात्रों की अधिकार छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर छात्र अधिकार डिजिटल आंदोलन — रमेश कुमार महतो

रामगढ़ : टाइगर जयराम महतो ने रजरप्पा के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर रामगढ़ उपायुक्त से बात की

सरायकेला: तितिरबिला पुल के पास विशेष वाहन जांच अभियान, ₹76,250 का राजस्व वसूला गया

सरायकेला : छोटा गम्हरिया स्थित आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस में मनाया गया पर्यावरण दिवस

Jamshedpur news : कदमा शास्त्रीनगर स्थित बाबा जटाधारी मंदिर में 14 फरवरी से शिवरात्रि महोत्सव, अखंड हरिकीर्तन और भव्य शिव बारात होंगे मुख्य आकर्षण