सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला : अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिरूडीह में छापामारी, बड़ी मात्रा में शराब एवं सामग्री जब्त

Seraikela

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं उत्पाद अधीक्षक श्री क्षितिज मिंज के नेतृत्व में दिनांक 06.04.2026 को प्रातः 02:30 बजे से 07:00 बजे तक चौका थाना अंतर्गत ग्राम मिरूडीह में विशेष छापामारी अभियान संचालित किया गया।

छापामारी के क्रम में एक टीन शेड में अवैध रूप से भंडारित पंजाब निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब का विवरण निम्नानुसार है—

McDowell’s No.1, After Dark एवं Imperial Blue ब्रांड की
750 एमएल – 900 बोतल
375 एमएल – 1800 बोतल
180 एमएल – 2448 बोतल
कुल जब्त मात्रा : 1790.64 लीटर अवैध विदेशी शराब
इसके अतिरिक्त घटनास्थल से 30 खाली ड्रम एवं प्लास्टिक जार भी बरामद किए गए।


उक्त छापामारी दल में पूर्वी सिंहभूम के उत्पाद पदाधिकारी, सरायकेला उत्पाद विभाग के पदाधिकारी एवं चौका थाना के थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।
इस संबंध में संलिप्त अवैध शराब कारोबारियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत उत्पाद वाद दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद अधीक्षक श्री क्षितिज मिंज द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय में किसी भी प्रकार की संलिप्तता दंडनीय अपराध है, जिसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध शराब के संबंध में तत्काल नजदीकी थाना अथवा उत्पाद विभाग को सूचना दें। अवैध शराब के सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर एवं जानलेवा दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं, अतः इससे दूर रहें। केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही वैध मदिरा की खरीदारी करें तथा समाज में विधि-व्यवस्था एवं जन-स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन को सक्रिय सहयोग प्रदान करें। साथ ही अभिभावक अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को अवैध शराब के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।

लोकप्रिय

राजनगर : राजनगर के महेशकुदर स्थित शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर परिसर में बहुभाषी पत्रिका “प्रभाती” का भव्य विमोचन, साहित्य और समाज सेवा का हुआ सम्मान

रामगढ़ : टाइगर जयराम महतो ने रजरप्पा के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर रामगढ़ उपायुक्त से बात की

राजनगर : बजरंगबली समिति बुरूडीह के द्वारा धूमधाम से रामनवमी की पूजा अर्चना आयोजन

सरायकेला : रामनवमी पर उत्कृष्ट कानून व्यवस्था हेतु सरायकेला थाना प्रभारी सम्मानित

सरायकेला: टीबी मुक्त पंचायत अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर तीन मुखिया सम्मानित

जेएलकेएम 24 दिसंबर को छात्रों की अधिकार छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर छात्र अधिकार डिजिटल आंदोलन — रमेश कुमार महतो

सरायकेला : रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के रक्तदान शिविर में 61 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

चाईबासा : 15वीं पदमाबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता का समापन

सरायकेला: तितिरबिला पुल के पास विशेष वाहन जांच अभियान, ₹76,250 का राजस्व वसूला गया

Jamshedpur news : कदमा शास्त्रीनगर स्थित बाबा जटाधारी मंदिर में 14 फरवरी से शिवरात्रि महोत्सव, अखंड हरिकीर्तन और भव्य शिव बारात होंगे मुख्य आकर्षण