सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजनगर : उत्कल नव युवक संघ कोलाबाड़िया द्वारा आयोजित 24 प्रहर हरि संकीर्तन 13 अप्रैल 2026 को धुलोट के साथ हुआ समापन

rajnagar

राजनगर : उत्कल नव युवक संघ कोलाबाड़िया द्वारा आयोजित  24 प्रहार श्री श्री राधा गोविंद अखण्ड जुगल नाम यज्ञ दिनांक 13 अप्रैल 2026 को महंत विदाई एवं श्री श्री गौरांग महाप्रभु हरि नाम प्रेम प्रसाद वितरण कर तथा रंग गुलाल के साथ अनुष्ठान का हुआ समापन। संकीर्तन समापन पर सैकड़ों महिला पुरुषों ने पूरे कोलाबाड़िया गांव में हरि नाम संकीर्तन कर भ्रमण किये , इससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया। समिति के द्वारा सभी दर्शकगण को प्रसाद एवं खीर- खिचड़ी  दिया गया। 
सदानन्द राउत ने कहा कि हरि नाम भक्ति रूपी नाव का नाविक है इस कलियुग में अल्पायु नीव में एक पात्र हरिनाम से ही विभिन्न जाति, धर्म एवं संप्रदाय के लोगों में आपसी प्रेम , शांति भाव जागृति होती है तथा जीवन में सच्चा सुख एवं आनंद मिलता है। खाली हाथ आए हैं , खाली हाथ चले जाएंगे , केवल प्रभु का गुणगान ही साथ में रहेगा।
इस साल हरि संकीर्तन देखने के  लिए उड़ीसा, बंगाल, झारखंड एवं आसपास दूर दराज से हजारों को संख्या में दर्शकगण पहुंचे थे। सभी दर्शकों को कमेटी की ओर से प्रसाद, खिचड़ी ,खीर का व्यवस्था किया गया।

हरि संकीर्तन में योगदान देने वाली कीर्तन मण्डलियाॅं का  नाम:- 
 गंभीर दास गोस्वामी पुरुलिया पश्चिम बंगाल, शिवराम दास गोस्वामी कादरडीह पश्चिम बंगाल,भास्कर मंडल बाॅंकुड़ा पश्चिम बंगाल, श्रीपदो दास गोस्वामी पुरुलिया पश्चिम बंगाल , भीम दास गोस्वामी झारखंड , असीत महतो झाड़ग्राम पश्चिम बंगाल, राम लक्ष्मण कलावाडिया झारखंड।

हरि संकीर्तन को सफल बनाने में संघ के सदस्य - सदानन्द राउत, मालू महान्ती , राम राउत, लक्ष्मण राउत,गणेश राउत,सचिन महान्ती,दिलीप महान्ती,प्रदीप डोगरा,प्रदीप महान्ती, दीपू दास ,सत्य राउत, भैरव नायक एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।

लोकप्रिय

राजनगर: तुमुंग गांव में 108 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा, भक्ति में सराबोर हुआ गांव

राजनगर : सनराइज इंग्लिश पब्लिक स्कूल बड़ा कूनाबेड़ा में डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 135 वां जयंती मनाया गया

राजनगर : छेलकानी गांव के फिलिप्स कैर्वत के घर में मां मंगल चंडी पूजा धूमधाम से आयोजन

राजनगर : राजनगर के महेशकुदर स्थित शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर परिसर में बहुभाषी पत्रिका “प्रभाती” का भव्य विमोचन, साहित्य और समाज सेवा का हुआ सम्मान

सरायकेला : मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा द्वारा 08 अप्रैल 2026 रानी सती दादी मंदिर पर शपथ ग्रहण

झारखंड प्रशासनिक सेवा में शुभम गांगुली के सफलता पर जेएलकेएम ने बधाई दी

रामगढ़ : टाइगर जयराम महतो ने रजरप्पा के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर रामगढ़ उपायुक्त से बात की

बहरागोड़ा : मधुआबेड़ा गाँव में दधि महोत्सव के साथ संपन्न हुआ सोलहप्रहर हरि नाम संकीर्तन

झारखंड में बढ़ रहे गुमशुदगी के मामले, एक साल में 849 से अधिक लोग लापता होने से बढ़ी चिंता