सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला : मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा द्वारा 08 अप्रैल 2026 रानी सती दादी मंदिर पर शपथ ग्रहण


सरायकेला: मारवाड़ी युवा मंच, सरायकेला शाखा द्वारा आज रानी सती दादी मंदिर परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सरायकेला के अध्यक्ष श्री प्रेम अग्रवाल, तथा अन्य अतिथियों में झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष श्री मोहित मूंका, सहायक मंत्रीमंडल-3 के सदस्य श्री सौरव सोनथालिया, संयोजक श्री आकाश अग्रवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष श्री आनंद अग्रवाल मंचासीन रहे।

दीप प्रज्वलन के पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष श्री आनंद अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया तथा अपनी जिम्मेदारियों को नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री आशुतोष चौधरी को सौंपते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इसके उपरांत श्री मोहित मूंका द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री आशुतोष चौधरी को शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात अध्यक्ष श्री आशुतोष चौधरी ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी शामिल हैं:

अध्यक्ष – आशुतोष चौधरी

निवर्तमान अध्यक्ष – आनंद अग्रवाल

उपाध्यक्ष – अनमोल सक्सेरिया

उपाध्यक्ष – साकेत सक्सेरिया

सचिव – अमित अग्रवाल

सहायक सचिव – केशव चौधरी

कोषाध्यक्ष – शुभम अग्रवाल

संयोजक – केशव लोहारिवाल

संयोजक – गौरव चौधरी

संयोजक – विवेक चौधरी

संयोजक – शिवम चौधरी

संयोजक – देवाशीष अग्रवाल


इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री मनोज चौधरी द्वारा नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री आशुतोष चौधरी ने कहा कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं उद्यमिता को प्राथमिकता देंगे।

कार्यक्रम के दौरान श्री आकाश अग्रवाल, श्री मोहित मूंका, श्री प्रेम अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि श्री मनोज चौधरी ने भी सभा को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में श्री मनोज चौधरी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष को समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि टीम के साथ मिलकर कार्य करते हुए एक नया उदाहरण स्थापित करना आवश्यक है।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री शिवम चौधरी एवं श्री अमित अग्रवाल द्वारा किया गया। अंत में श्री नितेश चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

समारोह में मारवाड़ी समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। उपस्थित मारवाड़ी महिला समिति की महिलाओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री आशुतोष चौधरी को अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किए, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया।

कार्यक्रम सकारात्मक ऊर्जा एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

लोकप्रिय

सरायकेला : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सरायकेला में प्रभात फेरी का आयोजन

रामगढ़ : टाइगर जयराम महतो ने रजरप्पा के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर रामगढ़ उपायुक्त से बात की

सरायकेला : रामनवमी पर उत्कृष्ट कानून व्यवस्था हेतु सरायकेला थाना प्रभारी सम्मानित

सरायकेला : रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के रक्तदान शिविर में 61 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

राजनगर : राजनगर के महेशकुदर स्थित शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर परिसर में बहुभाषी पत्रिका “प्रभाती” का भव्य विमोचन, साहित्य और समाज सेवा का हुआ सम्मान

सरायकेला : छोटा गम्हरिया स्थित आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस में मनाया गया पर्यावरण दिवस

राजनगर : राजनगर प्रखंड के अंतर्गत बीजाडीह गांव में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

पितकी गेट पर रोज़ जाम—चांडिल बाईपास/NH-32 पर वाहनों की कतार, 12 घंटे फँसे चालक, ओवरब्रिज अटका

राजनगर : बजरंगबली समिति बुरूडीह के द्वारा धूमधाम से रामनवमी की पूजा अर्चना आयोजन

भूमिज परम्परा—चांडिल डैम में 9 अप्रैल को हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुवा स्वशासन पर बैठक