झारखंड : रामगढ़ जिला पतरातु प्रखण्ड अंतर्गत बरकाकाना रेलवे कॉलोनी के शुभम गांगुली झारखंड प्रशासनिक सेवा में सफलता हासिल की है। सफलता पर बड़काकाना क्षेत्र मैं हर्ष का माहौल है। शुभम बरकाकाना रेलवे कॉलोनी निवासी प्रशांत कुमार गांगुली व श्वेता गांगुली का पुत्र है । शुभम दसवीं की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय बरकाकाना ,12वीं की पढ़ाई डॉ. एस. पी .एस इंटर कॉलेज धनबाद तथा स्नातक की पढ़ाई गोसनर कॉलेज रांची से की है। जिसके बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पटना व नई दिल्ली से की। शुभम ने अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बहन मयूरी गांगुली शिक्षक पाठक सर व अपने मित्र अभिषेक को दी है। शुभम गांगुली जेपीएससी परीक्षा में 12 स्थान लाकर झारखंड प्रशासनिक सेवा एसडीएम का रैंक हासिल किया है। उनके आवास पर जाकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल ने मिठाई खिलाकर व बुके देकर हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएं दी। शुभकामना देने में मुख्य रूप से जेएलकेएम प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, जेएलकेएम के वरिष्ठ नेता गिरीशंकर महतो, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष प्रदीप करमाली , सचिव प्रोफेसर डॉक्टर शाहनवाज हुसैन, नेपाल विश्वकर्मा व दर्जनों लोग उपस्थित थे।
