सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजनगर: तुमुंग गांव में 108 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा, भक्ति में सराबोर हुआ गांव

Rajnagar: A grand Kalash procession of 108 women in Tumung village, the entire village immersed in devotion.

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के तुमुंग गांव स्थित श्री श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के तहत शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेते हुए सिर पर कलश धारण किया।

कलश यात्रा तुमुंग तालाब से विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुई, जहां से जल भरकर महिलाएं एवं श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचे। इस दौरान पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। गांव के पुरुषों सहित सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

शाम को ‘गंधा दिवस’ के अवसर पर विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सिनी मोहितपुर से आई दीपक पाला कीर्तन मंडली द्वारा भक्ति संगीत एवं पाला कीर्तन की प्रस्तुति दी जा रही है, जिससे श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान कई दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

लोकप्रिय

सरायकेला : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सरायकेला में प्रभात फेरी का आयोजन

रामगढ़ : टाइगर जयराम महतो ने रजरप्पा के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर रामगढ़ उपायुक्त से बात की

सरायकेला : रामनवमी पर उत्कृष्ट कानून व्यवस्था हेतु सरायकेला थाना प्रभारी सम्मानित

सरायकेला : रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के रक्तदान शिविर में 61 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

राजनगर : राजनगर के महेशकुदर स्थित शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर परिसर में बहुभाषी पत्रिका “प्रभाती” का भव्य विमोचन, साहित्य और समाज सेवा का हुआ सम्मान

सरायकेला : छोटा गम्हरिया स्थित आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस में मनाया गया पर्यावरण दिवस

सरायकेला : अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिरूडीह में छापामारी, बड़ी मात्रा में शराब एवं सामग्री जब्त

राजनगर : राजनगर प्रखंड के अंतर्गत बीजाडीह गांव में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग CGL पेपर लीक केस में मुख्य आरोपी अनीश कुमार पटना से गिरफ्तार, CID को मिली बड़ी सफलता