राजनगर प्रखंड के अंतर्गत छेलकानी गांव में फिलिप्स कैर्वत के घर में प्रतिवर्ष
की तरह इस वर्ष भी दिनांक 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को मां मंगल चंडी पूजा भक्ति
भाव एवं आस्था के साथ धूमधाम से आयोजन।
कार्यक्रम के तहत निर्जला उपवास कर श्रद्धालुओं पूजा स्थल से गाजे बाजे के साथ
कलश लेकर खरकाई नदी गऐ, वहां पुजारी विधिवत पूजा अर्चना कर पवित्र जल लेकर कलश
यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की आगमन से पारंपरिक शंख ध्वनि व हुड़हुडी के साथ
स्वागत करते हुए सभी महिलाएं झूमते हुए पूजा स्थल पर पहुंचे। वही पुजारी ने
मंत्रों उच्चारण के बीच मां मंगल चंडी घट स्थापित की गई।
इस अवसर पर मां मंगल चंडी का आवाहन करते हुए विधि विधान से पूजा की गई। सभी
महिलाएं पूजा अर्चना करने के बाद मां मंगल चंडी देवी से गांव के सुख समृद्धि
एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगी।
आसपास दूरदराज, उड़ीसा, बंगाल , झारखंड से सैकड़ो भक्त पूजा करने के लिए पहुंचे
थे। पूजा समाप्त होने के बाद सभी श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। 16 अप्रैल
2026 गुरुवार को मूर्ति विसर्जन के बाद समापन होगा।
पूजा को सफल आयोजन के लिए फिलिप्स कैर्वत , चान्तो कैर्वत, अनिल कैर्वत , सुनील
कैर्वत , राजेश कैर्वत , सुनीता कैर्वत , पूजा कैर्वत , गीता कैर्वत, राजू
कैर्वत एवं मुस्कान कैर्वत का सहरनीय योगदान।

