मांडू विधानसभा क्षेत्र में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर *झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय रवि कुमार महतो ने विभिन्न पूजा पंडालों में पहुँचकर पूजा-अर्चना की और समस्त मांडू विधानसभा वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की*। इस दौरान श्री महतो ने बसंतपुर, डाडी, हेसालोंग, चुम्बा, राँची रोड सहित अन्य स्थानों पर पूजा पंडालों का भ्रमण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रवि महतो ने श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर माँ दुर्गा की आराधना की और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। अपने संबोधन में केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि महतो ने कहा कि दुर्गा पूजा हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है, जो आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर दशमी तक मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों में लंबी छुट्टियाँ रहती हैं और लोग बड़े उत्साह से पर्व में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व देवी दुर्गा की शक्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था । दसवें दिन जिसे दशहरा कहा जाता है, देवी की विजय के रूप में मनाया जाता है। पूजा के अंतिम दिन भक्तगण बड़ी धूमधाम से मूर्ति विसर्जन करते हैं। रवि महतो ने कहा कि दुर्गा पूजा अनीति, अत्याचार तथा बुराई के अंत और सत्य, न्याय एवं धर्म की स्थापना का प्रतीक पर्व है। यह पर्व समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह जानकारी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने दी!