रामगढ़ : वृहत झारखंड कला संस्कृति मंच के बैनर तले 18 अक्टूबर को सोहराय चांचइर आर बरदखूंटा कार्यक्रम, रामगढ़ ऐतिहासिक होगा
रामगढ़ : वृहत झारखंड कला संस्कृति मंच रामगढ़ के बैनर तले आगामी 18.10.2025 , दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 6.00 बजे तक रामगढ़ जिला के जिला मैदान से शुरू होकर चट्टी बाजार, झंडा चौक, थाना चौक, सुभाष चौक, बिजुलिया, अनुमंडल कार्यालय होते हुए रामगढ़ कॉलेज मैदान में जाकर समाप्त होगा। इस आयोजन में कुडमी समाज के हजारों की संख्या में ढोल, नगाड़े, गाजे बाजे के साथ लोगों की आने-जाने की संभावना है। इस कार्यक्रम में झारखंड ही नही अन्य राज्यों से भी हजारों की संख्या में अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ वृहत झारखंड कला संस्कृति मंच के आह्वान पर सोहराय चांचइर आर बरदखूंटा में शामिल होने के लिए रामगढ़ पहुंचेंगे। इस तरह का आयोजन इस वृहद झारखंड में अनूठा और ऐतिहासिक होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड की संस्कृति को नए सिरे उठाना और जीवित करना ही नहीं ,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है । विगत वर्षों से सोहराइ पेंटिंग को जियो टैग भी मिल चुका है। अब हमलोगों का भी कर्तव्य बनता है कि इसे भव्य ही नहीं अपितु भव्यतम रूप दे और विश्व पटल में स्थापित करें। इस कार्यक्रम को सुचारू एवं सफल बनाने हेतु श्रीमान अनुमंडल पदाधिकारी, रामगढ़ को सूचनार्थ कर दी गई है । सूचनार्थ मे मुख्य रूप से संतोष बसरियार, जागेश्वर नागवंशी ,ओमप्रकाश महतो ,रमेश कुमार महतो, सुरेंद्र महतो, जयंती देवी ,ललन महतो के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।