सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजनगर : राजनगर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Rajnagar: On the occasion of International Day of the Girl Child, a sports competition was organized in Rajnagar.

 राजनगर : राजनगर में आज अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एकेडमिक हाई स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता हुआ आयोजन। राजनगर प्रखंड के स्वयंसेवक प्रहलाद महतो ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। जो दुनिया भर में लड़कियों के अधिकारों,  शिक्षा और  सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इस दिन के उद्देश्य लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों  जैसे की शिक्षा से वंचित होना , बाल विवाह , भेदभाव और हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। सरकार की ओर से लड़कियों के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए कई पहल की जा रही हैं। सरकार और सामाजिक संगठन लड़कियों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे है।

खेलकूद प्रतियोगिता-

 कबड्डी में प्रथम जूनियर स्पोर्टिंग क्लब राजनगर , द्वितीय  मां लक्ष्मी क्लब राजनगर

 स्किपिंग में प्रथम संगीता हेंब्रम, द्वितीय अनीता सरदार ,तृतीय  सूरजमानी मुर्मू 

 दौड़ में प्रथम   रीमा हांसदा , द्वितीय हरी प्रिया मुर्मू , और तृतीय  श्रुति सरदार । ट्रॉफी  कप एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया।

इस खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में  राजनगर प्रखंड के स्वयं सेवक पहलाद महतो ,  एकेडमिक हाई स्कूल के रंजीत महतो ,कल्पना महतो ,अनिल सोरेन ,  स्वामी विवेकानंद  यंग स्टार क्लब कुंवारदा के कोषाध्यक्ष - आनंद महतो ,सदस्य - रवींद्र महतो, बनबिहारी कालिंदी  आदि  उपस्थित थे।

लोकप्रिय

सरायकेला : विद्धेश्वर महतो बने JLKM के केंद्रीय महासचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रामगढ़ : वृहत झारखंड कला संस्कृति मंच के बैनर तले 18 अक्टूबर को सोहराय चांचइर आर बरदखूंटा कार्यक्रम, रामगढ़ ऐतिहासिक होगा

झारखंड : डुमरी विधायक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी व प्रतीकात्मक अपमान को लेकर गम्हरिया थाना में एफआईआर दर्ज

रामगढ़/पतरातु : फुटबॉल एक बेहतरीन खेल है — राजेंद्र बेदिया

झारखंड गृह रक्षक (स्वयंसेवक) नियमावली 2014 के अनुरूप गृह रक्षकों का नामांकन चार वर्ष के लिए किया जाता है :- अशोक कुमार महतो

झारखंड : सभी स्तर के विद्यालय में फिजिकल एजुकेशन का पोस्ट क्रिएट करने के लिए हाईकोर्ट में डबल बैच याचिका दायर की जाएगी — रमेश कुमार महतो

टाइगर जयराम महतो ने डूमरी प्रखंड के योगाड़ीह निवासी काजल कुमारी को कराटे किट लेने हेतु सहयोग किया

झारखंड : तर्कशील और मुखर विद्रोही बिष्णु को मिली JLKM युवा मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी

झूमर शिल्पी अंजली महतो : शिक्षा, संगीत यात्रा और लोकप्रियता की चमकती पहचान