सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झारखंड : तर्कशील और मुखर विद्रोही बिष्णु को मिली JLKM युवा मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी

Jharkhand: Rational and outspoken rebel Bishnu gets the responsibility of central spokesperson of JLKM youth wing

 झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) द्वारा संगठनात्मक मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को ध्यान में रखते हुए, पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री बिष्णु पद महतो (विद्रोही बिष्णु) को पुनः JLKM युवा मोर्चा का केन्द्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

श्री बिष्णु पद महतो संगठन के शुरुआती दौर से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने भाषा और खतियान आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई तथा इससे पहले JLKM के केन्द्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभाई है।

अपने मुखर स्वभाव और हर मुद्दे को तर्कसंगत तरीके से रखने की क्षमता के कारण पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है।

इस अवसर पर श्री बिष्णु पद महतो (विद्रोही बिष्णु) ने कहा :“पुनः JLKM युवा मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता का दायित्व देने हेतु मैं पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का हर संभव प्रयास करूँगा।”

पार्टी को पूरा विश्वास है कि उनकी सक्रियता और नेतृत्व से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) और अधिक सशक्त होगा तथा युवा मोर्चा को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की