सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

JLKM प्रतिनिधिमंडल ने बरकाकाना ओपी के नवनियुक्त प्रभारी रोशन बाड़ा से की औपचारिक मुलाकात

रामगढ़ : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) रामगढ़ जिला के प्रतिनिधिमंडल ने पतरातू प्रखंड अंतर्गत बरकाकाना ओपी के नवनियुक्त प्रभारी रोशन बाड़ा से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

रोशन बाड़ा ने हाल ही में बरकाकाना ओपी के प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना और विधि-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

बताया गया कि रोशन बाड़ा 2018 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक हैं। इससे पूर्व वे रामगढ़ थाना में पदस्थापित थे।

मुलाकात के दौरान JLKM के केंद्रीय संगठन महासचिव राजेंद्र बेदिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो एवं रामगढ़ जिला महासचिव गिरीशंकर महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

JLKM प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त ओपी प्रभारी से आग्रह किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ निर्दोष एवं आम लोगों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है।


प्रतिनिधिमंडल ने बरकाकाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, आम जनता की सुरक्षा तथा निष्पक्ष पुलिसिंग के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

लोकप्रिय

राजनगर : देश करम एकता संघ द्वारा आयोजित राजनगर ब्लॉक मैदान में दिनांक 27 सितंबर 2026 रविवार को देश करम धूमधाम से होगा आयोजन

रामगढ़ : तेलियातु करम महोत्सव की तैयारियों का JLKM पदाधिकारियों ने लिया जायजा

राजनगर प्रखंड के कुमडीह में 10 दिवसीय कौशल उन्नयन प्रशिक्षण संपन्न, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डबल डाई सेमी-ऑटोमेटिक पेपर प्लेट मशीन प्रदान...

सरायकेला : राजनगर प्रखंड के गांव विक्रमपुर में तीन दिवसीय मां मनसा पूजा का आयोजन

चाईबासा : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कांग्रेस भवन में शोक सभा आयोजित, जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Jamshedpur news : टेल्को घड़ी पार्क बस स्टैंड के समीप आखडा मैदान में करम परब का आयोजन

रामगढ़ : 18 सितंबर को तेलियातु में होगा भव्य करम महोत्सव, मुख्य अतिथि होंगे टाइगर जयराम महतो

धनबाद : CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

चक्रधरपुर : भारत भवन दुर्गा पूजा कमेटी का पुर्णगठन, विजय दत्ता बने अध्यक्ष