रांची : ईईएफ मैदान, टाटीसिलवे, रांची में आयोजित “करम अखड़ा महोत्सव–2026” का रंगारंग सांस्कृतिक समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से पारंपरिक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कलाकारों ने झारखंडी लोक संस्कृति और करम पर्व से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां पेश कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
करम पर्व की पारंपरिक उमंग, लोकगीतों और मनमोहक नृत्य की थिरकती धुनों के बीच सुदेश कुमार महतो भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने दूर-दराज से आए सांस्कृतिक प्रेमियों और कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया और करम पर्व की खुशियों में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य ने पूरे माहौल को झारखंडी संस्कृति के रंग में रंग दिया।
