सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चांडिल : हेमलाल मुर्मू और विधायक सविता महतो ने किया चांडिल डैम का निरीक्षण, 84 मौजा के विस्थापन मामलों की ली जानकारी

Chandil: Hemlal Murmu and MLA Savita Mahato Inspect Chandil Dam, Review Displacement Issues of 84 Mauzas

सरायकेला-खरसावां: झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने सभापति हेमलाल मुर्मू के नेतृत्व में चांडिल डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान ईचागढ़ की विधायक सविता महतो समेत समिति के सदस्य, विभागीय पदाधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान सबसे पहले चांडिल डैम से संबंधित 84 मौजा के विस्थापन मामलों की विस्तृत जानकारी ली गई। विस्थापित परिवारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, लंबित मामलों और उनके समाधान के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई।

समिति ने डैम परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव और मत्स्य गतिविधियों का भी जायजा लिया। मत्स्य आजीविका स्वावलंबी समिति के माध्यम से संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए स्थानीय लोगों की आजीविका और मत्स्य पालन से मिलने वाले लाभ पर भी चर्चा की गई।

निरीक्षण के बाद समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू, विधायक सविता महतो और अन्य सदस्यों ने चांडिल डैम के प्राकृतिक वातावरण के बीच नौका विहार भी किया।

इस दौरान अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विस्थापितों से जुड़े लंबित मामलों के समाधान और स्थानीय लोगों से संबंधित समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

लोकप्रिय

सरायकेला : चौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन, जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं करने से होगा उग्र आंदोलन

जमशेदपुर : जनता को अपराधियों से बचाना पुलिस की जिम्मेदारी, जनता को पुलिस से डराना नहीं — टाइगर जयराम महतो

JLKM के केंद्रीय मीडिया प्रभारी बने रमेश कुमार महतो, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

राजनगर : देश करम एकता संघ द्वारा आयोजित राजनगर ब्लॉक मैदान में दिनांक 27 सितंबर 2026 रविवार को देश करम धूमधाम से होगा आयोजन

JLKM प्रतिनिधिमंडल ने बरकाकाना ओपी के नवनियुक्त प्रभारी रोशन बाड़ा से की औपचारिक मुलाकात

रामगढ़ : तेलियातु करम महोत्सव की तैयारियों का JLKM पदाधिकारियों ने लिया जायजा

सरायकेला : राजनगर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण ,आस्तिक महतो ने किया उद्घाटन

JLKM केंद्रीय युवा मोर्चा की आवश्यक बैठक 4 अक्टूबर को रांची में…

जमशेदपुर : मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई, 100 से ज्यादा ई-चालान

सरायकेला : देश करम आखड़ा आसनबनी कालाडुंगरी में करम परब की तैयारी बैठक सम्पन्न