Rajnagar Local News : रेनबो स्मार्ट स्कूल ब्रांच सनराइज पब्लिक स्कूल बडा़ कुनाबेड़ा में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित
राजनगर : आज रेनबो स्मार्ट स्कूल ब्रांच सनराइज इंग्लिश पब्लिक स्कूल बड़ा कूनाबेड़ा परिसर में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया तथा राखी के महत्व और भाई-बहन के पवित्र प्रेम को प्रस्तुत किया।
प्रधानाचार्य श्री साधन ज्योतिषी जी ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम , स्नेह, विश्वास और भाई बहन के आपसी सहयोग का पवित्र पर्व है। उन्होंने श्री कृष्णा और द्रौपदी के प्रसंग के माध्यम से बहनों के सम्मान और भाइयों के कर्तव्य का संदेश दिया।
विद्यालय की शिक्षाओं में प्रधानाचार्य जी की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन जैसे स्नेह और सम्मान की उनकी मिसाल प्रस्तुत की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों , शिक्षिकाओं एवं अभिवावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी बहनों को रेनबो स्मार्ट स्कूल परिसर की ओर से रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें और जीवन सदैव खुशियों से भरा रहे।


