सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चांडिल में स्व. साधु चरण महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि, आवास पर जुटे कार्यकर्ता और समर्थक

Chandil late sadhucharan mahato

चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक एवं क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले स्व. साधु चरण महतो की जन्म जयंती मंगलवार को चांडिल स्थित उनके आवास पर श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. साधु चरण महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। लोगों ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी सारथी महतो, चांडिल प्रभारी प्रमुख रामकृष्ण महतो, चांडिल मंडल मध्य अध्यक्ष जगदीश चंद्र महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष खोगेन महतो, ईचागढ़ मंडल अध्यक्ष सिसिर प्रमाणिक, चौका मंडल अध्यक्ष चामुराम भुइयां सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मोतीलाल कुंभकार, दयाल चंद्र महतो, मधु महतो, वीरेन महतो, कालीपोड़ो गोप, चंदन वर्मा, शांति हलदार, प्रलाद महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने भाग लिया।

उपस्थित लोगों ने स्व. साधु चरण महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता के बीच उनके योगदान और कार्यों को हमेशा याद किया जाता रहेगा।


लोकप्रिय

सरायकेला : चौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन, जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं करने से होगा उग्र आंदोलन

राजनगर : देश करम एकता संघ द्वारा आयोजित राजनगर ब्लॉक मैदान में दिनांक 27 सितंबर 2026 रविवार को देश करम धूमधाम से होगा आयोजन

रामगढ़ : तेलियातु करम महोत्सव की तैयारियों का JLKM पदाधिकारियों ने लिया जायजा

जमशेदपुर : जनता को अपराधियों से बचाना पुलिस की जिम्मेदारी, जनता को पुलिस से डराना नहीं — टाइगर जयराम महतो

JLKM प्रतिनिधिमंडल ने बरकाकाना ओपी के नवनियुक्त प्रभारी रोशन बाड़ा से की औपचारिक मुलाकात

JLKM के केंद्रीय मीडिया प्रभारी बने रमेश कुमार महतो, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

राजनगर प्रखंड के कुमडीह में 10 दिवसीय कौशल उन्नयन प्रशिक्षण संपन्न, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डबल डाई सेमी-ऑटोमेटिक पेपर प्लेट मशीन प्रदान...

धनबाद : CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

सरायकेला : राजनगर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण ,आस्तिक महतो ने किया उद्घाटन

रामगढ़ : होमगार्ड जवानों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे — टाइगर जयराम महतो