सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांड्रा मोड़ पर बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक बाउंड्री वॉल तोड़कर वन परिसर में घुसा, जांच शुरू

Major road accident at Kandra Mor: A speeding truck broke through a boundary wall and entered a forest department premises, investigation underway.

सरायकेला : कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा मोड़ पर बीती रात करीब 1:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब सरायकेला से कांड्रा होते हुए रांची जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित वन विभाग की मजबूत बाउंड्री वॉल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक बाउंड्री तोड़ते हुए सीधे वन परिसर के भीतर घुस गया।

गनीमत यह रही कि यह हादसा देर रात हुआ, जब सड़क पर आवाजाही लगभग नहीं थी, वरना बड़ा जनहानि का खतरा हो सकता था। कांड्रा मोड़ क्षेत्र दिन-रात व्यस्त रहने वाला इलाका है, जहां हजारों वाहन और राहगीरों की आवाजाही होती रहती है।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक में भारी मात्रा में माल लदा हुआ था, जिसे तिरपाल से ढका गया था। सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा चालक को नींद आने के कारण हुआ या फिर वाहन में किसी तकनीकी खराबी की वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गया।


लोकप्रिय

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नए दौर की शुरुआत की

राजनगर : बैशाख संक्रांति पर डुमरडीहा में छऊ नृत्य सह भोक्ता पाठ का आयोजन

चक्रधरपुर : प्रथम स्वतंत्रता सेनानी चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर रक्तदान

जमशेदपुर : मानगो जलापूर्ति योजना को मिली रफ्तार, पाइपलाइन बिछाने की बाधाएं दूर

“डीजे के दुनिया के बेताज बादशाह: डीजे सारज़न की ताबड़तोड़ सक्सेस हिस्ट्री, जिसे जानकर आप रह जाएंगे हैरान!”

भूमिज परम्परा—चांडिल डैम में 9 अप्रैल को हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुवा स्वशासन पर बैठक

सरायकेला : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सरायकेला में प्रभात फेरी का आयोजन

जमशेदपुर में अपराधियों का आतंक: महिला से चैन लूटकर पिस्टल दिखाते हुए फरार

सरायकेला की गंगामनी बनीं आत्मनिर्भरता की पहचान, NRLM से बदली जिंदगी और खुली सफलता की नई राह

क्या आप जानते हैं कि बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज तक शादी क्यों नहीं की? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह