जमशेदपुर में चैन छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया है। बुधवार शाम मणिपाल हॉस्पिटल से विजया गार्डन जाने वाले रास्ते पर एक महिला से दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर चैन छीन ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला घर लौट रही थी, तभी अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उसे धमकाया और मौके से फरार हो गए। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्ती की कमी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने प्रशासन से नियमित पेट्रोलिंग और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Lastest News & Trending Hot Topics
