सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चक्रधरपुर : प्रथम स्वतंत्रता सेनानी चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर रक्तदान

Chakradharpur: Blood donation on the martyrdom day of first freedom fighter and hero of Chuad rebellion, Veer Shaheed Raghunath Mahto

चक्रधरपुर - टोटेमिक कुड़मि समाज छोटा - नागपुर का वार्षिक रक्तदान शिविर सह् निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर  प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर चक्रधरपुर के दन्दासाई में की गई। रक्तदान शिविर में कुल 92 यूनिट रक्त संग्रह की गई, जिसमें दो महिलाओं ने भी रक्तदान की। कार्यक्रम की शुरुआत चक्रधरपुर के नव नियुक्त नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव के द्वारा विधिवत् की गई। सन्नी उरांव समेत समाज के समाजसेवी, बुद्धिजीवी  मधुसूदन पब्लिक स्कूल के  निदेशक बलराज हिंदवार , सूर्या नर्सिंग होम  के निदेशक गौरीशंकर महतो, मधुसूदन महतो बी एड कॉलेज के निदेशक श्याम लाल महतो,शारदा फेयर बोडदा बाईडी पब्लिक स्कूल के निदेशक भजनलाल महतो,  समाजसेवी करन महतो ,शिक्षाविद दिलीप कुमार महतो, सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक  खिरोद महतो , कृषि पदाधिकारी दिलीप महतो, शिक्षाविद शिवलाल महतो, आस्था नर्सिंग होम के  निदेशक अनिल महतो , रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के निदेशक मानसा महतो , पूर्व वार्ड परिषद विनोद महतो, समाजसेवी संतोष महतो , शिवचरण महतो, ओम प्रकाश महतो, नरेंद्र महतो, नकुल महतो, समाजसेवी रोमित केटियार, अजय कुमार महतो, अभय महतो, धीरज कुमार महतो, सूरज कुमार महतो, रोशन महतो, अंकित महतो, रवि महतो, मुकुंद महतो, चंदन महतो, वार्ड परिषद नूरुद्दीन, वार्ड परिषद संजय पासवान, दानिश जेब, पीर-उल-हक, कमलेश महतो, लोबिन महतो, दीपेश महतो के द्वारा विधिवत  पहले दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात  दन्दासाई वार्ड संख्या 18 में , महतो टोला चौक  ग्राम दन्दासाई चौक का  अनावरण किया गया। कार्यक्रम दन्दासाई  सेवा समिति के द्वारा आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से गांव के बुद्धिजीवी गोविंद महतो, गोगलो महतो, विश्वनाथ महतो, उजित महतो, कार्तिक महतो, छोटून महतो, दीपक महतो, रवि महतो, सुशील महतो, प्रकाश महतो, ओमप्रकाश महतो, समीर महतो, उत्तम महतो, अजय महतो सोमनाथ महतो, संजय तांती, प्रदीप महतो, प्रताप महतो, पप्पू महतो नरोतम महतो, कृष्णा महतो, सरोज महतो, आशीष नायक, एवं ग्रामीण के साथ समाज के काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोकप्रिय

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नए दौर की शुरुआत की

राजनगर : बैशाख संक्रांति पर डुमरडीहा में छऊ नृत्य सह भोक्ता पाठ का आयोजन

जमशेदपुर : मानगो जलापूर्ति योजना को मिली रफ्तार, पाइपलाइन बिछाने की बाधाएं दूर

भूमिज परम्परा—चांडिल डैम में 9 अप्रैल को हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुवा स्वशासन पर बैठक

सरायकेला : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सरायकेला में प्रभात फेरी का आयोजन

राजनगर : छेलकानी गांव के फिलिप्स कैर्वत के घर में मां मंगल चंडी पूजा धूमधाम से आयोजन

राजनगर : सनराइज इंग्लिश पब्लिक स्कूल बड़ा कूनाबेड़ा में डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 135 वां जयंती मनाया गया

क्या आप जानते हैं कि बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज तक शादी क्यों नहीं की? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

सरायकेला : कुचाई के रोलाहातु पंचायत में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने रखी विकास संबंधी समस्याएं, कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान, शेष मामलों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन...