क्या आप जानते हैं कि बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज तक शादी क्यों नहीं की? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले 55 वर्षीय नेता सुवेंदु अधिकारी आज तक अविवाहित हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर उन्होंने शादी क्यों नहीं की। इसका जवाब खुद सुवेंदु अधिकारी ने एक बार दिया था। उन्होंने बताया कि 1987 में छात्र राजनीति में आने के दौरान वे स्वतंत्रता सेनानी सतीश सामन्त , सुशील धारा और अजॉय मुखर्जी से बेहद प्रभावित हुए थे। इन तीनों नेताओं ने अपना पूरा जीवन समाज और देश सेवा को समर्पित कर दिया और कभी विवाह नहीं किया। उनकी इसी सोच और समर्पण से प्रेरित होकर सुवेंदु अधिकारी ने भी जीवनभर अविवाहित रहने का फैसला कर लिया।
