सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला की गंगामनी बनीं आत्मनिर्भरता की पहचान, NRLM से बदली जिंदगी और खुली सफलता की नई राह

Seraikela: Gangamani Mahto of Hesalong village in Kukru block transformed her life through NRLM, earning lakhs annually through self-employment

सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड स्थित हेसालोंग गांव की निवासी गंगामनी महतो ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। “यमुना आजीविका सखी मंडल” से जुड़ने के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया और आज वे गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। पहले उनका परिवार खेती और मजदूरी पर निर्भर था, जिससे घर की जरूरतें, बच्चों की पढ़ाई और सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में कठिनाई होती थी। वर्ष 2020 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद नियमित बचत, सामूहिक बैठकों और आर्थिक गतिविधियों से उनमें आत्मविश्वास और आर्थिक समझ विकसित हुई। ग्राम संगठन के सहयोग से उन्हें CIF मद से ₹50 हजार का ऋण मिला, जिसे अपनी पूंजी के साथ जोड़कर उन्होंने मनिहारी और जूता-चप्पल की दुकान शुरू की। वर्तमान में उनके व्यवसाय से सालाना करीब ₹1.20 लाख की आय हो रही है, जबकि खेती से भी अतिरिक्त आमदनी मिल रही है। इसके अलावा झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी परिवार के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण में सहायक साबित हुआ है। गंगामनी महतो ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया और अब वे अपने बच्चों की शिक्षा व घरेलू जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पा रही हैं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। वहीं जिला प्रशासन ने भी महिलाओं से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया है।


लोकप्रिय

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नए दौर की शुरुआत की

क्या आप जानते हैं कि बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज तक शादी क्यों नहीं की? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

राजनगर : छेलकानी गांव के फिलिप्स कैर्वत के घर में मां मंगल चंडी पूजा धूमधाम से आयोजन

रांची में SSC GD परीक्षा में चीटिंग, 6 गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

राजनगर : सनराइज इंग्लिश पब्लिक स्कूल बड़ा कूनाबेड़ा में डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 135 वां जयंती मनाया गया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, चेन्नई में ली शपथ

सरायकेला : कुचाई के रोलाहातु पंचायत में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने रखी विकास संबंधी समस्याएं, कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान, शेष मामलों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन...

सरायकेला : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सरायकेला में प्रभात फेरी का आयोजन

राजनगर : उत्कल नव युवक संघ कोलाबाड़िया द्वारा आयोजित 24 प्रहर हरि संकीर्तन 13 अप्रैल 2026 को धुलोट के साथ हुआ समापन

सरायकेला : अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिरूडीह में छापामारी, बड़ी मात्रा में शराब एवं सामग्री जब्त