सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Jamshedpur News : जीके गौतम हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, रेलवे गार्ड सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News: Major breakthrough in GK Gautam murder case, three accused including a railway guard arrested

जमशेदपुर के चर्चित लोको पायलट जीके गौतम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बागबेड़ा पुलिस ने मामले में रेलवे सुरक्षा गार्ड आशीष कुमार कर्ण को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर गया (बिहार) के परैया थाना क्षेत्र निवासी छोटू शर्मा और हरहरगुट्टू काली मंदिर के पास रहने वाले जितेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद गुरुवार देर शाम तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।


शूटरों को लोकेशन देने का आरोप


पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आशीष कुमार कर्ण ने ही गया निवासी शूटर अभय यादव और अनिकेत सिंह को जीके गौतम की लोकेशन दी थी। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके पर पहुंचे और अभय यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आशीष के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसके जरिए शूटरों को लगातार लोकेशन भेजी जा रही थी।


फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने का मामला


जांच में यह भी सामने आया कि छोटू शर्मा ने अविनाश सिंह और अनिकेत सिंह को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे, जिसके बदले उसने पांच हजार रुपये लिए थे। पुलिस ने छोटू शर्मा और जितेंद्र कुमार के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं, जिनसे अपराधियों के संपर्क में रहने की पुष्टि हुई है।


हत्या के बाद बिहार फरार हुए आरोपी


पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल की रात हत्या के बाद अनिकेत सिंह ने फोन कर इसकी जानकारी अविनाश सिंह को दी थी। इसके बाद अनिकेत और अभय यादव घाघीडीह जेल के पीछे मुइगुट्टू इलाके में बाइक छोड़कर अविनाश के साथ दूसरे वाहन से बिहार फरार हो गए। मामले में जितेंद्र कुमार का भतीजा आर्यन चौधरी भी शामिल बताया जा रहा है।


फरार आरोपियों की तलाश जारी


फिलहाल इस हत्याकांड में मुख्य शूटर अभय यादव, अविनाश सिंह और आर्यन चौधरी फरार हैं। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बागबेड़ा थाना में पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

लोकप्रिय

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नए दौर की शुरुआत की

राजनगर : बैशाख संक्रांति पर डुमरडीहा में छऊ नृत्य सह भोक्ता पाठ का आयोजन

चक्रधरपुर : प्रथम स्वतंत्रता सेनानी चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर रक्तदान

जमशेदपुर : मानगो जलापूर्ति योजना को मिली रफ्तार, पाइपलाइन बिछाने की बाधाएं दूर

“डीजे के दुनिया के बेताज बादशाह: डीजे सारज़न की ताबड़तोड़ सक्सेस हिस्ट्री, जिसे जानकर आप रह जाएंगे हैरान!”

भूमिज परम्परा—चांडिल डैम में 9 अप्रैल को हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुवा स्वशासन पर बैठक

सरायकेला : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सरायकेला में प्रभात फेरी का आयोजन

जमशेदपुर में अपराधियों का आतंक: महिला से चैन लूटकर पिस्टल दिखाते हुए फरार

सरायकेला की गंगामनी बनीं आत्मनिर्भरता की पहचान, NRLM से बदली जिंदगी और खुली सफलता की नई राह

क्या आप जानते हैं कि बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज तक शादी क्यों नहीं की? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह