जमशेदपुर : आज दिनांक 22 मई 2026 को 11: 20 बजे अधिक गर्मी के कारण एसी में आग
लगी, सभी कर्मचारियों नर्स का हुआ भगदड़।
जैसे ही कर्मचारियों को सूचना मिला तो 5 मिनट में राजवीर सिंह ( दिपक सिंह ) ने
अग्निशामक लेकर ऊपर पहुंचकर आग पर कबू कर दिया।
राजवीर सिंह ( दिपक सिंह )ने कहा कि 42 डिग्री गर्मी के कारण एसी में आग लगा
होगा , जांच करने से ही पता चलेगा। उन्होंने तुरंत बिजली का कनेक्शन काट दिया,
उसके बाद अग्निशामक से आग को 5 मिनट में काबू किया गया। समय रहते ही आग को बुझा
दिया गया नहीं तो बड़ा दुर्घटना घट सकती थी।
उन्होंने कहा कि इंस्टालेशन के समय पाइप सही से टाइट ना हो तो गैस धीरे-धीरे
लीक होती है। पीसीबी में छोटी से चिंगारी से पूरी गैस में आग लगा देती है। लो
वोल्टेज में पीसीबी जल जाता है। स्टेवलाइजर न हो तो आग का खतरा 5 गुना बढ़ जाता
है। एसी लगातार चलता है कंप्रेसर ओवरहीट हो जाता है। धूल जमा होने से भी लोड
बढ़ता है और शाॅर्ट सर्किट होता है। बार-बार वोल्टेज गिरने चढ़ाने से पीसीबी जल
जाता है।
